अमेरिका समेत दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों की ओर से ब्याज में वृद्धि और डालर में मजबूती के चलते घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स 1,020.80 अंक टूटकर 58,098.72 के स्तर पर बंद हुआ। इसी प्रकार, एनएसई का निफ्टी 302.45 अंक लुढ़ककर 17,327.35 पर बंद हुआ। इस गिरावट से निवेशकों को करीब 4.90 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। रुपया भी 19 पैसे कमजोर होकर डालर के मुकाबले 80.98 के रिकार्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में पावरग्रिड के शेयरों में सबसे ज्यादा 7.93 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा महिद्रा एंड महिद्रा, एसबीआइ, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, एचडीएफसी और इंड्सइंड बैंक के शेयर भी लुढ़ककर बंद हुए। सेंसेक्स में केवल तीन शेयर-सन फार्मा, टाटा स्टील और आइटीसी बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। सेक्टरवार इंडेक्स में यूटिलिटीज और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में 741.87 अंक और निफ्टी में 203.50 अंक की गिरावट रही है।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर का कहना है कि 10 वर्षीय अमेरिकी बांड पर रिटर्न बढ़ने और डालर में मजबूती के कारण विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआइआइ) उभरते बाजारों से निवेश निकाल रहे हैं। इसके अलावा बैंकिग में तरलता में गिरावट, भारतीय मुद्रा में कमजोरी और मौजूदा प्रीमियम वैल्यूएशन ने बाजार के दृष्टिकोण को छोटी अवधि के लिए मंदी में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक आक्रामक मौद्रिक नीति अपना रहे हैं, जिससे वैश्विक विकास मंदी की स्थिति में है। हालांकि, क्रेडिट वृद्धि और कर संग्रह में तेजी के चलते भारत बेहतर स्थिति में है। वर्तमान अस्थिरता कुछ समय के लिए बनी रह सकती है। एमके वेल्थ मैनेजमेंट के रिसर्च प्रमुख जोसेफ थामस का कहना है कि विदेशी बाजारों, खासतौर पर अमेरिका घटनाक्रमों से घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट बनी हुई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...