त्योहारी सीजन में कारोबार से उत्साहित देशभर के व्यापारी अब शादियों के सीजन में खरीदारी को लेकर काफी आशान्वित हैं। चार नवंबर से मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं और यह 14 दिसंबर तक चलेंगे। द कंफडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के एक सर्वे के मुताबिक, इस दौरान देशभर में 32 लाख शादियां होंगी और इससे 3.75 लाख करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। अकेले दिल्ली में इस दौरान 3.5 लाख शादियां होने की उम्मीद है और इस पर लगभग 75,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पिछले साल इसी अवधि के दौरान देशभर में 25 लाख शादियां हुई थीं और तीन लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया था।
कैट द्वारा किए गए सर्वे में 35 शहरों के 4032 व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं को शामिल किया गया है। संगठन ने कहा है कि शादियों के सीजन में कारोबार की अच्छी संभावनाओं को देखते हुए देशभर के व्यापारियों ने व्यापक तैयारी की है। कैट के मुताबिक, प्रत्येक विवाह में कुल राशि में से 20 प्रतिशत खर्च दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग स्वयं करते हैं। जबकि समारोह में खर्च होने वाला 80 प्रतिशत पैसा उन एजेंसियों के पास जाता है, जो इसका प्रबंधन करती हैं। कैट ने बताया कि शादी के मौसम से पहले एक बड़ी राशि मकानों की मरम्मत के तौर पर पहले ही खर्च की जा चुकी है। इसके अलावा आभूषण, साड़ी, लहंगा, फर्नीचर, कपड़े, सूखे मेवे, मिठाई, पूजा सामग्री, किराना, खाद्यान्न्, सजावट के सामान की भी अच्छी मांग रहने की उम्मीद है।
देशभर में बेंक्वेट हाल, होटल, खुले लान, सामुदायिक केंद्र, सार्वजनिक पार्क, फार्म हाउस शादियों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कैट के मुताबिक प्रत्येक शादी में सामान की खरीद के अलावा टेंट डेकोरेटर, फूलों की सजावट, क्राकरी, खानपान सेवा, यात्रा सेवा, कैब सेवा, सब्जी विक्रेताओं, फोटोग्राफरों, वीडियोग्राफर, आर्केस्ट्रा सहित कई तरह की सेवाएं भी शामिल हैं। डीजे, बारात के लिए घोड़े, लाइट और कई तरह की सेवाओं से इस बार बड़ा कारोबार होने की संभावना है। इसके साथ ही इवेंट मैनेजमेंट भी एक बड़े बिजनेस सेक्टर के तौर पर उभरा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...