शिवसेना नेता संजय राउत और कंगना रनौत के बीच जारी जुबानी जंग गंभीर रूप लेती जा रही है। इस बीच शिवसेना की आईटी सेल ने थाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। शिकायतकर्ता नेताओं ने कंगना के मुंबई के लिए पीओके शब्द का इस्तेमाल करने के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।
कंगना और राउत के बीच जुबानी जंग चल रही है। कंगना ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है। इस पर राउत ने कहा था कि यदि उन्हें मुंबई में डर लगता है तो उन्हें वापस नहीं आना चाहिए। पलटवार करते हुए अभिनेत्री ने कहा था कि मुंबई पीओके है क्या।
कंगना ने तीन सितंबर को ट्वीट कर कहा था, ‘शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुंबई वापस न आने के लिए कहा है। पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। आखिर मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) जैसा क्यों महसूस कर रही है?’
इसके बाद राउत ने कंगना के बयान की शिवसेना के मुखपत्र सामना में आलोचना करते हुए लिखा था कि अभिनेत्री मुंबई में रहती हैं, इसके बावजूद शहर के पुलिस बल की आलोचना करना विश्वासघात और शर्मनाक है। उन्होंने लिखा था, ‘हम विनम्र निवेदन करते हैं कि वे मुंबई न आएं। यह मुंबई पुलिस का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं है। गृह मंत्रालय को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...