Google Analytics Meta Pixel सेंट फ्रांसिस स्कूल में सिख छात्रों को पगड़ी, कृपाण पहनने पर रोक - Ekhabri.com

सेंट फ्रांसिस स्कूल में सिख छात्रों को पगड़ी, कृपाण पहनने पर रोक



संस्कृति और धर्म बचाने के लिए बलिदानों का इतिहास रचने वाले सिखों की धार्मिक स्वतंत्रता छीनने का प्रयास हुआ है। ईसाई मिशनरी की ओर से संचालित सेंट फ्रांसिस स्कूल ने सिख छात्र-छात्राओं से कह दिया कि पगड़ी, कृपाण या कड़ा धारण कर नहीं आएं। साथ ही चेतावनी दी कि यदि नियम नहीं माना तो स्कूल में पढ़ा पाना संभव नहीं होगा। कृपाण आदि धारण करना है तो नाम कटाकर किसी दूसरे स्कूल चले जाएं। यह बात अभिभावकों के बीच पहुंची तो आक्रोश पनपने लगा। देर रात गुरुद्वारा कमेटियों ने इंटरनेट मीडिया पर विरोध संदेश जारी कर विरोध की घोषणा कर दी।




उत्तर प्रदेश के बरेली में डेलापीर के पास स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में 12 वीं तक पढ़ाई होती है। अभिभावकों ने बताया कि बुधवार को स्कूल की एक शिक्षक ने प्रार्थना सभा के समय कहा कि सभी बच्चे एक जैसी ड्रेस में दिखने चाहिए। जो लोग पगड़ी, कृपाण या कड़ा पहनकर आते हैं, वे भी कल से ऐसा करना बंद कर दें। शिक्षक के सामने कोई छात्र विरोध नहीं कर सका मगर, शाम को परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी।



माडल टाउन गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मालिक सिंह कालरा ने बताया कि रात तक कई अभिभावकों से इस संबंध में संदेश मिले। सभी ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर प्रतिबंध बताते हुए विरोध जताया। विरोध के कारण स्कूल में बच्चों को परेशान किया जा सकता है, इसलिए अभिभावक खुलकर सामने नहीं आ रहे। सिखों की धार्मिक भावना को चोट पहुंचाने वाली प्रिंसिपल सिस्टर लिसमिन को हटाया जाए।




वायरल संदेश में कहा, यह हमारे हृदय पर चोट
प्रतिबंध की जानकारी होने पर जनकपुरी गुरुद्वारा कमेटी की ओर से इंटरनेट मीडिया पर संदेश वायरल हुआ। जिसमें हेड ग्रंथी ज्ञानी गुरमीत सिंह ने कहा कि सेंट फ्रांसिस स्कूल में बच्चों से कृपाण, कड़ा आदि पर उतारने को कहा गया है। यह हमारे हृदय को चोट पहुंचाने वाली बात है। हम पर चोट की जा रही, इसलिए सभी का फर्ज है कि गुरुवार सुबह 9.30 बजे संजयनगर गुरुद्वारा पहुंचें। वहां बैठक में विरोध की रणनीति बनेगी। प्रकरण परक्षस्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर लिसमिन ने चुप्पी साध ली है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...