Google Analytics Meta Pixel सिम कार्ड होगा Block अगर नहीं लगवाई कोरोनारोधी Vaccine - Ekhabri.com

सिम कार्ड होगा Block अगर नहीं लगवाई कोरोनारोधी Vaccine

पडोसी देश पाकिस्तान के लोगों में वैक्सीन लगवाने को लेकर हिचकिचा रहे हैं। इसे देखते हुए प्रांतीय सरकारें वैक्सीन लगवाने के लिए अब ‘अजीबोगरीब’ तरीके से लोगों पर दबाव बनाने लगी है। इसी कडी में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों का सिम कार्ड ब्लॉक करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. यासमीन रशीद की अध्यक्षता में लाहौर में हुई बैठक में लिया गया। इस कदम का उद्देश्य सभी नागरिकों को वैक्सीन लगवाने के लिए मजबूर करना है, जो अब तक इसे लगवाने के लिए इनकार कर रहे हैं।

पंजाब प्रांत की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन की वजह से प्रांत में कोरोना के नए मामलों में काफी कमी देखने को मिली है। हालांकि, पंजाब प्राथमिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा डाटा इकट्ठा कर तैयार की गई एक रिपोर्ट से पता चलता है कि प्रांत अभी भी वैक्सीनेशन के अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में विफल रहा है। प्रांत में वैक्सीन लगवाने वाले तीन लाख लोग ऐसे हैं, जो एक फरवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के दौरान पहली डोज लेने के बाद दूसरी डोज के लिए वापस नहीं लौटे। ऐसे में प्रांतीय सरकार चिंतित हो उठी है और उसने ऐसा अजीबोगरीब निर्णय लिया है।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय (NHS) के एक अधिकारी ने कहा कि प्रशासन उन लोगों की पहचान और कैटेगरी बना रहा है, जो अपनी फिक्स तारीखों पर कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए नहीं आए। अधिकारी ने कहा कि इस बात की भी संभावना है कि उनमें से कुछ की दूसरी डोज लेने से पहले ही मौत हो गई हो। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने वाले इन लोगों के एक वर्ग पहली डोज लेने के बाद कोरोनावायरस से संक्रमित हो सकता है। इसके बाद उसने दूसरी डोज नहीं लेने का फैसला किया होगा। वहीं, अन्य लोग वैक्सीन को लेकर फैलाए जा रहे नेगेटिव प्रोपेगैंडा का शिकार हुए हैं।

Read Also  विराट कोहली ने 361 दिन से नहीं लगाया शतक

इससे पहले, सिंध प्रांत की सरकार ने निर्णय लिया था कि जिन सरकारी कर्मचारियों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उनकी सैलरी को रोक दिया जाए। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ऐसे कर्मचारियों की एक लिस्ट तैयार करें, ताकि निर्णय को लागू किया जा सके।

पाकिस्तान में अब तक 95 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई गई हैं। वहीं, अगर पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोगों की संख्या की बात करें तो ये महज 25.4 लाख है। देश की 21 करोड़ की जनसंख्या के मुकाबले ये अनुपात खासा कम है। यही वजह से अब सरकार की चिंता बढ़ गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...