रायगढ़, 17 मई 2026।सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ शहर में विकसित ‘सिंदूर पार्क’ का लोकार्पण किया। यह पार्क शहरवासियों के लिए स्वच्छ वातावरण, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री ने इसे रायगढ़ के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्क केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास है। सिंदूर पार्क को आधुनिक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया गया है, जहां बच्चों, बुजुर्गों और परिवारों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हैं। पार्क में चौपाटी, बैठने की व्यवस्था, मनोरंजन क्षेत्र और हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है।
करीब 4 एकड़ 30 डिसमिल क्षेत्र में विकसित इस परियोजना से शहर की सुंदरता और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “मोदी की गारंटी” के तहत किए गए सभी वादों को तेजी से पूरा कर रही है और योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, जिसके तहत सरकार गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और समाधान सुनिश्चित कर रही है।
रॉकेट गति से बढ़ रहा रायगढ़ का विकास
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में विकास कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर आज सिंदूर पार्क बना है, वहां पहले अव्यवस्था और गंदगी थी। लगभग 9 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से इस क्षेत्र को आधुनिक रूप दिया गया है।
पार्क में विशाल पार्किंग, चौड़ी सड़कें और प्रस्तावित फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यहां पहली बार स्टैंप कंक्रीट तकनीक का उपयोग किया गया है, जो अधिक टिकाऊ और आकर्षक है।
450 पेड़ों वाला बनेगा अर्बन फॉरेस्ट
सिंदूर पार्क का सबसे बड़ा आकर्षण इसका हरित क्षेत्र है। यहां करीब 450 बड़े पेड़ लगाए गए हैं, जो आने वाले वर्षों में अर्बन फॉरेस्ट का रूप लेंगे। खास बात यह है कि निर्माण के दौरान एक भी पेड़ नहीं काटा गया।
पार्क में चिल्ड्रन प्ले एरिया, ओपन एयर जिम, पगोडा, पाथवे और ओपन एयर थिएटर जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। यह थिएटर शहर के कलाकारों और युवाओं के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।
देशभक्ति से जुड़ा विशेष स्मारक
पार्क परिसर में रेजांगला स्मारक का निर्माण भी किया गया है, जो वीर सैनिकों की शौर्यगाथा को समर्पित है। साथ ही, “ऑपरेशन सिंदूर” की स्मृति में इस पार्क का नाम रखा गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...