यपुर के शास्त्री चौक पर लंबे समय से अधर में लटके स्काई वॉक (फुट ओवर ब्रिज) प्रोजेक्ट को अब साय सरकार ने नया जीवन दे दिया है। लगभग 8 वर्षों तक रुके रहने के बाद, इस परियोजना को 37,75,70,682 (37.75 करोड़) की लागत से पूरा करने का निर्णय लिया गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, और पी.एस.ए.ए. कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. रायपुर को यह ठेका सौंपा गया है। यह प्रोजेक्ट पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में शुरू हुआ था, लेकिन 2019 में भूपेश बघेल सरकार ने इसे रोक दिया था।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार, स्काई वॉक का निर्माण पूर्व स्वीकृत ड्राइंग और डिजाइन के आधार पर ही पूरा किया जाएगा। पी.एस.ए.ए. कंस्ट्रक्शन ने अनुमानित लागत 31.41 करोड़ से 20.17% अधिक दर पर निविदा भरी थी, जिसे शासन ने स्वीकृति दे दी है। इस प्रोजेक्ट के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें कार्य की गुणवत्ता पर सख्त निगरानी, समय सीमा में पूरा करने, और सबलेटिंग पर रोक शामिल है। गैर-मानक (Non-SOR) मदों की दरों का विश्लेषण कर अनुमोदन भी सुनिश्चित किया जाएगा।
यह प्रोजेक्ट 2017 में शुरू हुआ था और इसका लगभग 70% काम पूरा हो चुका था, लेकिन 2018 में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद इसे रोक दिया गया। इस दौरान सुझाव समितियों की बैठकों और चर्चाओं के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। स्काई वॉक के अधूरे ढांचे पर वर्टिकल गार्डन और पेंटिंग जैसे प्रयोग किए गए, लेकिन समय के साथ इसके कुछ हिस्से कमजोर हो गए और कुछ पुर्जे भी गिर चुके हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अब इस प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने का निर्णय लिया गया है। उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो और गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा हो।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 9, 2026 /
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
By User 6 /
April 14, 2026 /
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...