राजस्थान में चल रहे राजनीतिक संग्राम में ऑडियो क्लिप केस में आरोप लगने के बाद केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत फंसते नजर आ रहे हैं। संजीवनी क्रेडिट सोसाइटी के करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद एसओजी न केवल इसकी जांच करेगी, बल्कि शेखावत से इस मामले में पूछताछ भी करेगी। कोर्ट ने उनकी पत्नी और सहयोगी से भी पूछताछ के आदेश दिए हैं।
हाल ही में गजेंद्र सिंह शेखावत को भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने नोटिस जारी किया है। इसके अलावा एसओजी ने भी केंद्रीय मंत्री को नोटिस भेजा है। शेखावत को राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच जारी ऑडियो मामले में एजेंसियों द्वारा जांच और आवाज के नमूने के लिए बुलाया गया है। कांग्रेस ने शेखावत पर राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार को अस्थिर करने के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सचिन पायलट के खेमे के विधायक भंवरलाल शर्मा और जयपुर निवासी और भाजपा नेता संजय जैन के बीच विधायकों की खरीद-फरोख्त संबंधी बातचीत वाले तीन ऑडियो क्लिप जारी किए थे। कांग्रेस ने ऑडियो टेप को लेकर आरोप लगाया है कि इसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, विधायक भंवरलाल शर्मा और संजय जैन की आवाज है जो कथित रूप से सरकार गिराने की साजिश करते लग रहे हैं।
यह है मामला
प्रार्थियों की ओर से दायर रिविजन के मुताबिक शेखावत ने संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी में लाखों रुपये जमा कराए थे। सोसायटी ने यह पैसा शेखावत और इनके सहयोगियों की कंपनियों में लगाया था। इस बीच सोसायटी करोड़ों रुपयों के घोटाले में फंस गई। इस घोटाले की एसओजी ने जांच की थी। जांच कर रही एसओजी ने मामले में इनके खिलाफ जांच लंबित रखकर कोर्ट में चालान पेश कर दिया। इस पर गुमान सिंह और लाबू सिंह ने कोर्ट में रिवीजन प्रार्थना-पत्र लगाया था। इस प्रार्थना-पत्र पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत के खिलाफ जांच के आदेश जारी किये हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 3, 2026 /
कवर्धा। कबीरधाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला नाबालिग बालक के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार हुई है। मामला सिटी कोतवाली कबीरधाम क्षेत्र का है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि सोशल...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 4, 2026 /
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में मौसम ने अचानक करवट ली है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर दिख रहा है। सूरजपुर, कोरबा और बिलासपुर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम...