जब प्रदोष व्रत सोमवार के दिन होता है तो उसे सोम प्रदोष व्रत कहते हैं. हर माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. एक माह में दो प्रदोष व्रत होते हैं, पहला कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में. इस समय माघ माह का कृष्ण पक्ष चल रहा है. प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा शाम के समय में करते हैं. महादेव की कृपा से व्यक्ति के सभी संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जानते हैं कि सोम प्रदोष व्रत कब है? शिव पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
सोम प्रदोष व्रत 2025 तारीख
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 26 जनवरी को रात 8 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी. इस तिथि का समापन 27 जनवरी को रात 8 बजकर 34 मिनट पर होगा. प्रदोष काल के आधार पर सोम प्रदोष व्रत 27 जनवरी को रखा जाएगा.
सोम प्रदोष व्रत 2025 मुहूर्त
27 जनवरी को सोम प्रदोष व्रत की पूजा के लिए आपको ढाई घंटे से अधिक का समय प्राप्त होगा. जो लोग व्रत रखेंगे, वे प्रदोष व्रत की पूजा शाम को 5 बजकर 56 मिनट से रात 8 बजकर 34 मिनट के बीच कर सकते हैं. यह
प्रदोष पूजा का मुहूर्त है.
सोम प्रदोष व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त 05:26 ए एम से 06:19 ए एम तक है. उस दिन का शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक है.
हर्षण योग में सोम प्रदोष व्रत 2025
सोम प्रदोष व्रत के दिन हर्षण योग बन रहा है. हर्षण योग प्रात:काल से लेकर देर रात 1 बजकर 57 मिनट तक है. उसके बाद से वज्र योग बनेगा. व्रत वाले दिन मूल नक्षत्र प्रात:काल से लेकर सुबह 9 बजकर 2 मिनट तक है. फिर पूर्वाषाढा नक्षत्र है.
सोम प्रदोष व्रत 2025 भद्रा
प्रदोष व्रत वाले दिन भद्रा भी है, हालांकि यह पाताल में वास करेगी. भद्रा का समय रात में 8 बजकर 34 मिनट से है, जो अगले दिन 28 जनवरी को सुबह 7 बजकर 11 मिनट तक है. पूजा मुहूर्त के समापन के बाद भद्रा लगेगी. हालांकि शिव पूजा के लिए भद्रा, राहुकाल आदि मायने नहीं रखते हैं.
सोम प्रदोष व्रत का महत्व
सोम प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति के सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है. कुंडली का चंद्र दोष दूर होता है. भगवान भोलेनाथ की कृपा से धन, संपत्ति में भी वृद्धि होती है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...