Google Analytics Meta Pixel कुष्ठ रोग मिटाने पंडरिया में चलाया जाएगा विशेष अभियान - Ekhabri.com

कुष्ठ रोग मिटाने पंडरिया में चलाया जाएगा विशेष अभियान

रायपुर। कुष्ठ रोग के प्रभाव की दर को कम करने के लिए जिले के पंडरिया विकासखंड में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान शुरू करने से पूर्व केंद्रीय टीम के द्वारा पंडरिया विकासखंड के संवेदनशील गांवों में बेसलाइन सर्वे किया गया है। सर्वे के पश्चात अभियान की तैयारी करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के साथ ही संबंधित अन्य सभी विभाग अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिन क्षेत्रों में विगत 5 वर्ष में कुष्ठ प्रभाव दर, विकृति एवं बच्चों में कुष्ठ का संक्रमण अधिक पाया गया है, वहां राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कुष्ठ रोग उन्मूलन हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली के आदेशानुसार इसी आधार पर चिन्हित किए गए छत्तीसगढ़ के 5 जिलों के 5 विकासखंडों में कबीरधाम जिला के विकासखंड पंडरिया का भी नाम शामिल किया गया है। पंडरिया विकासखंड में विगत 5 वर्षों में कुष्ठ प्रभाव दर, विकृति एवं बच्चों में कुष्ठ संक्रमण की दर अधिक पाई गई है, जो चिंताजनक है और इसीलिए यहां कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए विशेष अभियान बहुत आवश्यक समझा जा रहा है। कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए विशेष अभियान अभियान शुरू किए जाने से पहले केंद्रीय टीम के केंद्रीय कुष्ठ प्रभाग से डॉ. सरोजकांत, विश्व स्वास्थ्य संगठन से डॉ. स्नेहा , आरएलटीआरआई. रायपुर से डॉ. प्रशांत साहू तथा राज्य शासन के प्रतिनिधि के रूप में सी.आर.शाहा ने पंडरिया विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया, कुकदूर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किशुनगढ़ और मोहगांव पहुंचकर बेसलाइन सर्वे किया है।
-लोगों को बताया जाएगा-कुष्ठ रोग छूने से नहीं फैलता
कुष्ठ रोग के मद्देनजर संवेदनशील गांवों में अब जल्द ही विशेष अभियान भी शुरू किया जाएगा और लोगों को बताया जाएगा कि, डरें नहीं, कुष्ठ रोग छूने से नहीं फैलता है। इसी तरह कुष्ठ रोग के विरुद्ध जागरुकता अभियान चलाने के लिए गांव एवं शहर के प्रत्येक संवेदनशील वार्ड में टीमें गठित की जाएंगी। कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण, जांच, प्रभाव तथा उपचार की समुचित जानकारी देते हुए जागरुक करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं एएनएम व आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं के माध्यम से पोस्टर व पर्चे वितरित किए जाएंगे। पर्चे में कुष्ठ रोग के लक्षण तथा जांच व इलाज के बारे में पूरी जानकारी रहेगी। इसके साथ ही कुष्ठ रोग विभाग की टीम घर-घर जाकर लक्षणों की जांच करेगी। कुष्ठ रोग उन्मूलन अभियान के संबंध में सीएमएचओ डॉ. शैलेंद्र कुमार मंडल ने बताया, कुष्ठ रोग के प्रभाव की दर को कम करने के लिए पंडरिया विकासखंड में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान शुरू करने से पूर्व केंद्रीय टीम के द्वारा पंडरिया विकासखंड के संवेदनशील गांवों में बेसलाइन सर्वे किया गया है। अभियान के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा,कुष्ठ रोग अभिशाप नहीं बल्कि एक रोग है जिसका उपचार संभव है। जांच में कुष्ठ रोग मिलने की स्थिति में रोगी को कुष्ठ रोग निवारण के लिए तब तक निशुल्क दवाएं दी जाएंगी, जब तक उसका कुष्ठ रोग पूरी तरह से ठीक न हो जाए।

Read Also  पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में हुआ तबादला

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...