Google Analytics Meta Pixel आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़कर राज्य के बच्चे भी बनेंगे अधिकारी- कवासी लखमा - Ekhabri.com

आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़कर राज्य के बच्चे भी बनेंगे अधिकारी- कवासी लखमा

छात्रावास दिवस के कार्यक्रम में उद्योग मंत्री शामिल होकर बच्चों को दिए सुनहरा भविष्य गढ़ने की सलाह
कांकेर-छात्रावास दिवस के अवसर पर राज्य के उद्योग एवं आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने पीएमटी छात्रावास कांकेर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए। छात्रावास दिवस कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक श्री शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग भी उपस्थित हो पर बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया। श्री लखमा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता ने आप लोगों को कॉलेज में पढ़ने के लिए भेजे हैं, उन्हे आशा होगी कि हमारे बच्चे पढ़-लिखकर एक दिन अच्छे अधिकारी बनेंगे, उनके सपनों को साकार करने के लिए आप लोग अच्छे से पढ़ें और अपने भविष्य को बेहतर बनाएं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है, राज्य के प्रत्येक विकासखंडों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलकर अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है, जिसके माध्यम से गरीब परिवार के बच्चे भी अब अंग्रेजी पढ़-लिखकर अफसर बनकर दूसरे राज्यों में भी अपनी सेवा दे सकेगे। उन्होंने कहा कि कांकेर जिला बस्तर संभाग के सबसे विकसित ज़िला है, सभी क्षेत्रों में यहां के लोग शासन की योजनाओं का लाभ लेने में सफल हो रहे है। शासकीय नौकरी में भी बस्तर संभाग के सभी जिलों में कांकेर के विद्यार्थी सेवाएं दे रहे हैं, इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। श्री लखमा ने कहा कि जीवन अनमोल है, समय में किये गये कार्य का लाभ लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने अबूझमाड़ के आश्रम का जिक्र करते हुए कहा कि माड़ क्षेत्र के बच्चे आज पढ़ लिखकर उच्च पदों पर पहुंच रहे हैं। इसी प्रकार अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ कर विद्यार्थी पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य का नाम भी रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पूरे देश में धान खरीदी के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है, जिसके छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल और समृद्धि हो रहे हैं। दंतेवाड़ा के महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा नेट के माध्यम से महुआ एकत्र कर साफ सफाई और स्वादिष्ट होने के लिए देश के बाहर अमेरिका में 116 किलो में निर्यात किया जा रहा है, जिससे समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। राज्य सरकार ने लघु वनोपज की खरीदी करने से वनांचल क्षेत्र के लोगों को वनोपज से अच्छी आमदनी मिल रही है। बस्तर का विकास के लिए उद्योग लगाने की आवश्यकता है, जिससे बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में छात्रावास के बच्चों की मांग पर उद्योग मंत्री श्री लखमा ने छात्रावास भवन के मरम्मत कार्यों को पूर्ण कराने अधिकारियों को निर्देशित किये। कार्यक्रम को संसदीस सचिव एवं विधायक श्री शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग, भानुप्रतापदेव महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम ने भी  संबोधित किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...