रायपुर। मेडिकल कॉलेज रायपुर के एनाटॉमी सेमिनार हॉल में मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त राज्य योजना में चिकित्सा महाविद्यालयों की भूमिका विषयक समन्वय बैठक डॉ आलोक शुक्ला, प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख सचिव डॉ शुक्ला ने मोतियाबिंद का सुरक्षित ऑपरेशन कर दृष्टिहीनता मुक्त राज्य की दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि इस योजना अंतर्गत प्रति वर्ष 80000 मोतियाबिंद ऑपरेशन करते हुए 5 वर्ष में कुल 4 लाख मोतियाबिंद ऑपरेशन कर प्रदेश को दोनों आँख में मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त करने का लक्ष्य है। प्रमुख सचिव डॉ शुक्ला ने मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त राज्य योजना हेतु अलग से ऑनलाइन एप बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस एप के माध्यम से वर्तमान में सर्वेक्षित 34000 मोतियाबिंद का रजिस्ट्रेशन करने और भविष्य में होने वाले सर्वे में मरीजों का स्पॉट पर ही रजिस्ट्रेशन के संबंध में निर्देश दिए। एप के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए एप में रजिस्ट्रेशन हेतु मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं नेत्र सहायक अधिकारी को लॉग-इन आईडी दिया जायेगा।
रजिस्टर्ड मरीजों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर ही ब्लड प्रेशर एवं शुगर का जॉच करने के बाद ही प्रमाण पत्र के साथ मरीज को ऑपरेशन हेतु भेजा जायेगा, ताकि ब्लड प्रेशर एवं शुगर के मरीजों को इंतजार न करना पड़े। प्रदेश में उपलब्ध बिस्तर की अद्यतन जानकारी एप में अंकित की जायेगी तथा बिस्तर की उपलब्धता के अनुसार ही मरीज अस्पताल में भेजे जायेंगे। जिससे बिस्तर रिक्त न होने के कारण कोई मरीज अस्पताल से वापस न जाये। प्रमुख सचिव डॉ शुक्ला ने कहा कि मोतियाबिंद के मरीज सामान्यतः उम्रदराज होते हैं, इसलिए अस्पताल लाने से लेकर घर पहुचाने और ऑपरेशन प्रक्रिया के दौरान असुविधा न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिस जिले में संसाधन कम हैं, वहां एनजीओं से जुड़े अस्पतालों का सहयोग लिया जाना है, ताकि राज्य से मोतियाबिंद दृष्टिहीनता को समाप्त किया जा सके।
बैठक में डॉ.प्रियंका शुक्ला, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सह प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, डॉ सुभाष मिश्रा, संचालक, महामारी नियंत्रण सह राज्य कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रदेश के सभी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक तथा विभागाध्यक्ष नेत्र रोग विभाग उपस्थित थे।
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...