Google Analytics Meta Pixel रूस-यूक्रेन तनाव के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 17000 से नीचे - Ekhabri.com

रूस-यूक्रेन तनाव के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 17000 से नीचे

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के चलते मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही। बीएसई का सेंसेक्स 1000 अंक टूटकर 57 हजार के स्तर के नीचे खुला। वहीं एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने भी 299 अंकों की भारी गिरावट के साथ 17 हजार के नीचे आकर कारोबार शुरू किया। रूस और यूक्रेन में बढ़ते तनाव के चलते कमजोर वैश्विक संकेतों के अनुरूप भारतीय शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ खुला। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया। बाजार के दोनों सूचकांकों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई ) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1024 अंक टूटकर 57 हजार से नीचे आ गया और 56,659 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी सूचकांक ने 299 अंक फिसलकर 17 हजार के नीचे आ गया। फिलहाल, निफ्टी 16,907 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस गिरावट के चलते बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में निवेशकों को करीब पांच लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।सेंसेक्स के 30 शेयर लाल निशान पर
बाजार खुलने के साथ ही लगभग 254 शेयरों में तेजी आई, 1932 शेयरों में गिरावट आई और 48 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस बीच सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। डॉ रेड्डीज लैब्स, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, टीसीएस और यूपीएल निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में से थे, जबकि केवल ओएनजीसी लाभ में रहा। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स जहां 149 अंक फिसलकर 57,683 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी भी 70 अंक की गिरावट के साथ 17,206 के स्तर पर बंद हुआ था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ खामोश

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 05 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं।...