लोकसभा चुनाव के पहले तीन चरण में कम मतदान और मोदी सरकार की वापसी को लेकर जताए जा रहे संदेह के चलते बाजार में गिरावट थी। जैसे ही गृह मंत्री अमित शाह ने निवेशकों को गिरावट में खरीदारी करने की सलाह देते हुए 4 जून को फिर से मोदी सरकार की वापसी का भरोसा दिया शेयर बाजार में निचले स्तर से तेजी लौटी। सेंसेक्स में निचले लेवल से 1000 अंकों की तो निफ्टी में 300 अंकों की रिकवरी आई। कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 112 अंकों के उछाल के साथ 72,776 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 49 अंकों की उछाल के साथ 22,104 अंकों पर क्लोज हुआ है।
शेयर बाजार में निचले लेवल से लौटी शानदार रिकवरी के चलते बीएसई पर लिस्टेड शेयर का मार्केट कैप 397.55 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ, जो पिछले सत्र में 396.55 लाख करोड़ पर क्लोज हुआ था। निवेशकों की संपत्ति में 1 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है। शेयर बाजार में लौटी तेजी में बैंकिंग, फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, मेटल्स, रियल एस्टेट, हेल्थकेयर स्टॉक्स का बड़ा योगदान रहा है। इस सेक्टर्स के अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी खरीदारी लौटी। निफ्टी के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में निचले लेवल से तेजी लौटी। केवल ऑटो, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में गिकावट देखने को मिली है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 16 स्टॉक्स तेजी के साथ, जबकि 14 अंक गिरकर बंद हुए।
एशियन पेंट्स 3.83 फीसदी, सन फार्मा 1.58 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 1.38 फीसदी, टीसीएस 1.24 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.17 फीसदी, टाटा स्टील 1.08 फीसदी, जेएसडब्ल्यु स्टील 1.06 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ है, जबकि टाटा मोटर्स 8.34 फीसदी, एनटीपीसी 1.35 फीसदी, एसबीआई 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ क्लोज हुआ है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...