झारखंड में पलामू जिले के पांकी स्थित मस्जिदगंज चौक इलाके में महाशिवरात्रि के लिए तोरणद्वार बनाने के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। मस्जिद के ऊपर से और आसपास के घरों से पत्थरबाजी होने लगी। जवाब में नीचे खड़े लोगों ने भी मस्जिद की छत को निशाना बनाकर पत्थर फेंके। कुछ लोगों ने पत्थर के साथ ही कोल्ड ड्रिक्स की बोतलें भी फेंकी। यहां पुलिस की उपस्थिति में जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें डीएसपी आलोक कुमार टुडू व कुछ पुलिसकर्मियों समेत 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बवाल कर रहे लोगों ने एक घर, एक दुकान और दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया।
इस दौरान चार घंटे से ज्यादा समय तक पांकी का मस्जिद चौक युद्ध का मैदान बना रहा। दोनों ओर से बराबर पत्थरबाजी होती रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल के साथ आईजी, डीसी, एसपी व पुलिस-प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर देर तक कैंप किए रहे। पलामू के उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने फिलहाल स्थिति को शांतिपूर्ण और नियंत्रण में बताया है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। भारी पुलिस बल तैनात करते हुए पूरे पांकी थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा लगा दी गई है। साथ ही लोगों को भड़काने-उकसाने वाले संदेशों का प्रसार रोकने के लिए अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।
सुलह के प्रयास के बीच एक पक्ष ने चला दिया डंडा, फिर होने लगी पत्थरबाजी
पांकी के राहेवीर पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर में हर साल धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाई जाती है। 18 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि के आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी तैयारी में जुटी है। मंगलवार शाम मस्जिद चौक पर तोरणद्वार बनाने के लिए बांस-बल्ली और कपड़ा लेकर मजदूर पहुंचे थे, लेकिन मुस्लिम पक्ष के लोगों ने तोरणद्वार बनाने से रोक दिया। उनका कहना था कि यहां मस्जिद है, इसलिए तोरणद्वार बनाने नहीं दिया जाएगा। विवाद बढ़ने पर हिंदू पक्ष के लोग लौट गए।
अगले दिन बुधवार सुबह फिर कुछ लोग तोरणद्वार बनाने वहीं पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाने के लिए पुलिस बल के साथ पांकी थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव भी मौके पर पहुंचे थे। सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने और एक-दूसरे का सहयोग करने को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी। इसी बीच एक उग्र व्यक्ति ने तोरणद्वार बनाने पहुंचे निरंजन सिह के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे निरंजन सिह का सिर फट गया और माथे से खून बहने लगा। इसके बाद लोग भड़क उठे और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी के बाद मस्जिद के ऊपर से और आसपास के घरों से भी पत्थरबाजी होने लगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...