Google Analytics Meta Pixel बिना रेरा पंजीकरण प्लॉट बिक्री पर सख्ती, CG RERA ने लगाया 5 लाख जुर्माना - Ekhabri.com

बिना रेरा पंजीकरण प्लॉट बिक्री पर सख्ती, CG RERA ने लगाया 5 लाख जुर्माना

रायपुर। CG RERA ने अवैध प्लॉट बिक्री के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजधानी रायपुर में बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने लखोली रेलवे स्टेशन क्षेत्र में “ओम फार्म” नाम से प्लॉटिंग कर रहे दो भूमि स्वामियों—गोवर्धन और रामानुज—पर कुल पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई बिना वैध रेरा पंजीकरण के विज्ञापन और प्लॉट बिक्री करने के मामले में की गई।

 

जांच में सामने आया कानून का उल्लंघन

 

CG RERA की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित भूमि स्वामी बिना रेरा में पंजीकरण कराए न केवल प्रोजेक्ट का प्रचार कर रहे थे, बल्कि प्लॉट की बिक्री भी कर रहे थे। यह रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा-3 का सीधा उल्लंघन है। अधिनियम के तहत किसी भी रियल एस्टेट परियोजना का रेरा में पंजीकरण कराए बिना उसका विज्ञापन, बुकिंग या बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है।

 

सुनवाई के बाद लगाया गया अर्थदंड

 

प्राधिकरण ने दस्तावेजों की गहन जांच और संबंधित पक्षों की सुनवाई के बाद दोष सिद्ध होने पर यह अर्थदंड लगाया। CG RERA ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में बिना पंजीकरण प्लॉटिंग, विज्ञापन या बिक्री करने वालों पर और अधिक कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता और उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए उठाया गया है।

 

खरीदारों के लिए साफ संदेश

 

CG RERA ने आम नागरिकों से अपील की है कि प्लॉट या मकान खरीदने से पहले संबंधित परियोजना का रेरा पंजीकरण अवश्य जांचें। बिना रेरा पंजीकरण वाले प्रोजेक्ट में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। यह कार्रवाई उन सभी लोगों के लिए चेतावनी है, जो नियमों की अनदेखी कर आम जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *