रायपुर, 24 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने अधिकारियों को न्यू एज मीडिया में दक्ष बनने के निर्देश दिए हैं। नवा रायपुर स्थित संवाद कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ तकनीक और संचार के नए माध्यमों को अपनाना बेहद जरूरी है।
बैठक में जनसंपर्क आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जनसंपर्क का कार्य अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण है और इसे पूरी गंभीरता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अधिकारी शासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, इसलिए उनके कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि अब प्रत्येक अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन उसके परिणामों के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही मंत्रियों, विभागीय सचिवों, विभागाध्यक्षों और कलेक्टरों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि सूचनाओं का समय पर और प्रभावी आदान-प्रदान हो सके।
बैठक में आगामी एक मई से शुरू होने वाले सुशासन तिहार के प्रचार-प्रसार की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने निर्देश दिया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अधिकतम उपयोग किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के वास्तविक अनुभवों को वीडियो और समाचारों के माध्यम से व्यापक स्तर पर साझा किया जाए, ताकि अन्य लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा सके।
साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स के साथ सतत संपर्क बनाए रखा जाए, जिससे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार हो सके।
प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के जनसंपर्क अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में संचालनालय और विभिन्न जिलों के जनसंपर्क अधिकारी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 18, 2026 /
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...