पंजाब के अमृतसर में एक छात्र ने अपनी परीक्षा रद्द करने के लिए स्कूल को ही बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। आरोपी अब्दुल रोजा फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल का छात्र है। स्कूल प्रबंधन ने 16 सितंबर को स्कूल को उड़ाने की धमकी वाले व्हाट्सएप के स्क्रीनशॉट के साथ शहर की पुलिस से संपर्क किया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि यह संदेश कक्षा 10 के दो छात्रों ने भेजा था। वे फर्जी आतंक फैलाकर अपनी परीक्षा रद्द करना चाहते थे। इसके बाद स्कूल के एक छात्र को गिरफ्तार किया है।
डीसीपी (जांच) मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि सोमवार की देर शाम इंस्टाग्राम पर आए इस मैसेज में अमृतसर के स्प्रिंग डेल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी देने वाले ने खुद को अब्दुल रोजा बताया और 16 सितम्बर को बम से उड़ाने की धमकी का संदेश लिखा है। स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी का मैसेज मिलते ही हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधकों ने मामले की सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित किया था। उन्होंने कहा कि स्कूल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मैसेज अंग्रेजी और उर्दू में लिखा था। इसमें लिखा है कि 16 सितंबर को स्कूल में प्लांटेशन ड्राइव है। इसी दिन बम धमाका होगा। बच सको तो बच लो।
डीसीपी ने बताया कि स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दोनों छात्रों की पहचान कर ली गई है। स्कूल के इन दोनों छात्रों ने 16 सितम्बर को होने वाले गणित के पेपर को पोस्टपोन करवाने के लिए यह पूरा ड्रामा रचा था, जिसे देर शाम पुलिस ने बेनकाब कर दिया। उन्होंने बताया कि थाना सदर में आपराधिक मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
भुल्लर ने बच्चों के परिजनों से अपील की है कि अगर कोई भी बच्चा इस तरह की शरारत करता है तो उसकी सीधे तौर पर जिम्मेदारी उसके परिवार की होगी। स्मार्ट फोन देने से पहले परिजनों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका बच्चा इस तरह का कोई कदम न उठाए। ऐसे बहुत से बच्चे हैं जिन्होंने इंस्टाग्राम पर चार से पांच फेक अकाऊंट बना रखे हैं। उन्होंने शहर के सभी स्कूलों से कहा कि अगर किसी भी स्कूल को पुलिस के साइबर एवं ट्रैफिक सेल की जरूरत होगी तो पुलिस स्कूल में सेमिनार करवा सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...