उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बड़ी राहत प्रदान की है। इसके तहत किसी पसंद के विश्वविद्यालय या कालेज में दाखिला मिलने पर विद्यार्थी पूर्व में किसी संस्थान में लिए गए अपने दाखिले को रदद कर सकेगा। साथ ही संस्थान में जमा कराई गई फीस वापस ले सकेगा। हालांकि इसके लिए उसे आवेदन करना होगा। यदि यह आवेदन 31 अक्टूबर 2022 तक किया जाता है तो उसे पूरी फीस वापस मिल जाएगी। विद्यार्थी 31 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। ऐसी सूरत में उनकी फीस में से एक हजार रुपये प्रोसेसिग चार्ज काटा जाएगा।
यूजीसी ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में फीस वापसी को लेकर नई गाइडलाइन जारी है। साथ ही विश्वविद्यालय व उच्च शिक्षण संस्थानों को इस पर सख्ती से अमल के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) भी इस संबंध में इंजीनियरिग कालेजों के लिए निर्देश जारी करेगी।
यूजीसी का इस दौरान सबसे ज्यादा फोकस निजी विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थानों की ओर है। ये अक्सर विद्यार्थियों को जमा कराई गई फीस वापस करने में आनाकानी करते हैं या उन्हें परेशान करते हैं। यूजीसी का कहना है कि कोरोना संकट के चलते अभिभावक पहले से ही आर्थिक रूप से परेशान हैं। ऐसे में उन पर किसी तरह बोझ डालना ठीक नहीं है। कोरोना संकटकाल में भी यूजीसी ने फीस वापसी को लेकर ऐसी ही गाइडलाइन जारी की थी।
पिछले साल की छात्रावास और मेस फीस भी वापस करने के निर्देश
यूजीसी ने विद्यार्थियों और अभिभावकों की ओर से मिली शिकायतों के बाद सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि पिछले साल कोरोना काल में छात्रों से वसूली गई छात्रावास और मेस फीस वापस की जाए या उसे अगले सत्र में समायोजित किया जाए। विद्यार्थियों की शिकायत थी कि कोरोना काल में जब छात्रावास बंद थे और वह उनमें एक भी दिन नहीं रहे तो फिर वह फीस वापस की जाए।
गौरतलब है कि विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला पाने की आपाधापी में विद्यार्थियों को पहले जिस भी संस्थान में दाखिला मिलता है, वह उनमें अपनी सीट आरक्षित कर लेते हैं। हालांकि जैसे ही उन्हें अपनी पसंद के किसी और कालेज में दाखिले का मौका मिलता है तो वह उनमें दाखिला ले लेते हैं। इससे उनकी फीस पहले वाले संस्थानों में फंस जाती है और वे उसे वापस करने में दिक्कत करते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...