प्रयागराज. इलाहाबाद हाईकोर्ट 22 जून से 3 जुलाई तक बंद रहेगा. हाईकोर्ट की प्रशासनिक समिति ने अपने पूर्व के निर्णय को संशोधित करते हुए यह फैसला लिया है. हाईकोर्ट में ग्रीष्मावकाश 22 जून से 3 जुलाई तक घोषित कर दिया गया है. कोविड-19 लॉकडाउन के कारण जून माह की छुट्टी खत्म कर चीफ जस्टिस ने इसे एक सप्ताह तक सीमित कर दी थी.
बदली परिस्थितियों पर पुनर्विचार करते हुए हाईकोर्ट की प्रशासनिक समिति ने पूर्व में पारित प्रस्ताव को संशोधित कर दिया है. इस आशय की अधिसूचना महानिबंधक ने जारी की है. यह व्यवस्था इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रधानपीठ व इसकी लखनऊ पीठ दोनों में लागू होगा.
प्रदेश की 63 जिला अदालतों में हुआ न्यायिक कार्य, 23,879 मामले पेश, 2529 निस्तारित
केन्द्र व राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के तहत प्रदेश की अधीनस्थ अदालतें काम कर रही हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. निबंधक शिष्टाचार आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के 63 जिला अदालतों मे 12 जून को 23879 मामले सुनवाई के लिए पेश हुए. जिसमें से 2529 मामले निस्तारित किये गये हैं. निचली अदालतों में 3067 रिमान्ड आदि मामलों की सुनवाई वीडियो कान्फ्रेन्सिंग से की गयी.
शनिवार को प्रयागराज में कोरोना के चार मरीज मिले
प्रयागराज में शनिवार को चार नये कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले. दस कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. जिले में 33 कोरोना के एक्टिव केस हैं. जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 144 तक पहुंच चुकी है. वहीं अब तक जिले में 107 कोरोना पाज़िटिव मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं. कोरोना के चलते प्रयागराज में पांच मरीजों की मौत हो चुकी है. जिले के सीएमओ डॉक्टर जीएस बाजपेयी ने इस संबंध में जानकारी दी.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...