Google Analytics Meta Pixel लॉकडाउन में बन गए लोगों के सुपरमैन, जानिए इंजीनियर से लेकर एक्टर तक की कहानी - सोनू सूद - Ekhabri.com

लॉकडाउन में बन गए लोगों के सुपरमैन, जानिए इंजीनियर से लेकर एक्टर तक की कहानी – सोनू सूद

जब-जब दुनिया में हिंदुस्तान में लॉकडाउन का जिक्र होगा या कोरोना का जिक्र होगा तो एक हीरो का जिक्र जरूर आएगा वो हैं सोनू सूद. सोनू सूद ने हमारे खूब सारे प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया और इसे बेहद बखूबी निभाया. जो भी उन्हें मदद के लिए मैसेज कर रहा है या ट्वीट कर रहा है सोनू उसका जवाब दे रहे हैं और उनकी हर संभव मदद कर रहे हैं. सोनू पर्दे पर भले विलेन हैं लेकिन असल जिंदगी में बहुत बड़े हीरो साबित हुए हैं. इतिहास सोनू सूद का जो सूद है वो चुका नहीं पाएगा.

फिल्म दबंग में सलमान खान का एक डायलॉग है ‘हम तुममे इतने छेद करेंगे.. इतने छेद करेंगे…’ सलमान ने इस फिल्म में छेदी सिंह नाम के विलेन का सामना किया था. और वो छेदी सिंह जो है वो बॉम्बे क्लॉथ हाउस वालों का लड़क है. अब आप सोच रहे होंगे कि बॉम्बे क्लॉथ हाउस वालों का लड़का कौन है. तो यहां बात हो रही है मोगा वाला बॉम्बे क्लॉथ हाउस. चलिए आपका कन्फ्यूजन दूर करते हैं. सलमान खान ने इस फिल्म में जिस विलेन का सामना किया था वो सोनू सूद ही थे.

सोनू सूद पंजाब के मोगा से हैं. मोगा में उनके पापा की कपड़े की दुकान थी जिसका नाम बॉम्बे क्लॉथ हाउस था. सोनू को हीरो बनना था. मम्मी प्रोफेसर थीं और वो चाहती थीं कि बेटा बड़ा होकर कुछ अच्छा काम करे और बड़ा आदमी बने. ऐसे में उन्होंने इंजीनियरिंग करने के लिए सोनू को नागपुर भेज दिया. सोनू Electronics engineer भी बन गए लेकिन हीरो बनने का कीड़ा तो उनको काट चुका था.

सोनू ने मम्मी से बोला, “एक डेढ़ साल दे दीजिए मैं कोशिश कर लेता हूं. शायद हीरो बन जाऊं.” मम्मी ने कहा चलो ठीक है.सोनू ने कहा कि अगर कुछ नहीं हुआ तो आकर पापा की कपड़े की दुकान पर बैठ जाएंगे.

इसके बाद सोनू सूद बॉम्बे आ गए और स्ट्रगल शुरू हो गया. एक फ्लैट में 5-6 लोगों के साथ रहने लगे. कुछ नहीं हो रहा था, कोई काम नहीं मिल रहा था. हर कोई रिजेक्ट किए जा रहा था.आखिरकार अपनी तस्वीरें कहीं भेजी. पता चला कि वहां तो हीरोइन के लिए लड़की ढूंढी जा रही है और इन्होंने अपनी फोटो भेज दी. खैर तस्वीरें गई तो सोनू की किस्मत जो है वो काम कर गई.सोनू को बताया गया कि साउथ इंडियन एक फिल्म के लिए आपको सेलेक्ट किया गया है तो ऑडिशन के लिए आ जाइए.

अब बनने तो गए थे हिंदी फिल्मों के हीरो लेकिन भैया हिंदी में काम मिल नहीं रहा था तो सोचा कि जो मिल रहा है वही कर लिया जाए. तो पहुंच गए चेन्नई वो भी ट्रेन से. एक तमिल फिल्म के लिए ऑडिशन देने. जब वहां पहुंचे तो डायरेक्टर प्रोड्यूसर जो बैठे थे उन्होंने कहा- शर्ट उतारो. सोनू कन्फ्यूज कि भाई शर्ट क्यों उतरवा रहे हो. उन्होंने कहा कि अगर रोल चाहिए तो शर्ट उतारो. सोनू ने शर्ट उतार दी. सबने उनकी बॉडी की खूब तारीफ की. बॉडी बिल्डिंग का शौक तो था ही और सोनू की शर्ट जो है वो किसी और वजह से नहीं उतरवाई जा रही थी. वो उतरवाई जा रही थी उनकी बॉडी देखने के लिए. बॉडी देखी गई और सोनू सेलेक्ट हो गए साउथ इंडियन फिल्म में रोल मिल गया.

सोनू ने तमिल फिल्म की उसके बाद तेलुगू फिल्म की, फिर बारी आई हिंदी फिल्मों की. उसके बाद सोनू ने हिंदी फिल्म की ‘शहीद-ए-आजम भगत सिंह’. इस फिल्म में उन्होंने भगत सिंह का रोल निभाया.और फिर तो मोगा वाले बॉम्बे क्लॉथ हाउस वालों का लड़का जो है वो चमक गया और सोनू को उसके बाद खूब फिल्में मिली.

दबंग में सोनू सूद को उनके कैरेक्टर छेदी सिंह के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. आपको पता है उन्होंने वो फिल्म रिजेक्ट कर दी थी. जी हां सोनू को सलमान खान की फिल्म मिली और रिजेक्ट कर दी. बोले मुझे ये रोल ना कुछ जम नहीं रहा. खैर, सलमान खान की तरफ से कहा गया कि नहीं आप ही कीजिए ये रोल. तो सोनू ने कहा कि कर लेता हूं लेकिन मैं इस कैरेक्टर में कुछ बदलाव करना चाहता हूं. सलमान ने कहा ठीक है आप कर दीजिए. सोनू ने कुछ बदलाव किए और छेदी सिंह का अंदाज जो है हिट हो गया और उसके बाद तो सोनू सूद का करियर जो है वो कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने लगा.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *