उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए यूपी सरकार को निर्देश दिया है कि जिनके घर बिना किसी पूर्व सूचना के तोड़े गए, उन्हें 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि घर तोड़ने की इस कार्रवाई में किसी भी वैधानिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। सरकार की ओर से हलफनामा दाखिल कर यह स्वीकार किया गया कि इस मामले में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया था।
सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने यूपी सरकार की ओर से दायर किए गए हलफनामे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि केवल 3.6 वर्गमीटर के अतिक्रमण की बात की गई, लेकिन इसके प्रमाण नहीं दिए गए। बिना नोटिस के किसी का घर तोड़ने का अधिकार सरकार को नहीं है। सीजेआई ने कहा कि किसी के घर में जबरन घुसना अराजकता का प्रतीक है। उन्होंने पीड़ित को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई।
कोर्ट ने कहा कि यह पूरी तरह से मनमानी प्रतीत होती है। हमारे पास हलफनामा मौजूद है, जिसमें बताया गया है कि अधिकारियों ने साइट पर जाकर लोगों को घर तोड़ने की जानकारी दी। जस्टिस जेबी पारदीवाला ने सवाल किया कि सरकार ने किस आधार पर इसे अनाधिकृत घोषित किया, और पिछले 50 वर्षों में क्या कार्रवाई की गई है। सीजेआई ने कहा कि वार्ड नंबर 16, मोहल्ला हामिदनगर में स्थित अपने पैतृक घर और दुकान के विध्वंस की शिकायत करते हुए मनोज टिबरेवाल द्वारा भेजे गए पत्र पर स्वतः संज्ञान लिया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यूपी सरकार से तीखे सवाल पूछे। कोर्ट ने कहा कि आपके अधिकारी ने पिछली रात सड़क चौड़ीकरण के लिए निशान लगाया और अगले दिन बुलडोजर ले आए। परिवारों को घर खाली करने का समय तक नहीं दिया गया। सीजेआई ने कहा कि सरकार ने सड़क की मूल चौड़ाई को साबित करने के लिए कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया है। एनएचआरसी की रिपोर्ट के अनुसार, जो हिस्सा तोड़ा गया वह 3.75 मीटर से काफी अधिक था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...