Google Analytics Meta Pixel निलंबित सचिव कर रहा पंचायत में काम, बोडऱा का मामला - Ekhabri.com

निलंबित सचिव कर रहा पंचायत में काम, बोडऱा का मामला

बालोद/गुरुर। जिला अंतर्गत गुरुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बोडऱा में पदस्थ सचिव पुराणिक राम साहू के ऊपर निलंबन अवधि में भी जिला पंचायत के आदेशों की ठेंगा दिखाते हुए मनमानी करने का आरोप लगा है। उक्त आरोप भाजपा के वरिष्ठ नेता दुर्गानंद साहू ने लगाया है। आरोप है कि निलंबन अवधि में भी पंचायत सचिव द्वारा पंचायती कार्य किए जा रहे हैं। जिससे पंचायती काम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका है। और गड़बड़ी की भी जा चुकी है। मामले पर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गानंद साहू ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत बोडऱा विकासखंड गुरुर में पदस्थ सचिव पुराणिक राम साहू जिसे दिनांक 11 मार्च 2022 को जिला पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद भी उक्त सचिव ग्राम पंचायत बोडऱा में अवैधानिक रूप से काम कर रहा है। इस दौरान 29 मार्च के सप्ताहिक बाजार की भी नीलामी कर दी गई। 16 अप्रैल को ग्राम सभा ली गई और महत्वपूर्ण कार्य का भी पंचायत कार्यालय में बैठकर किया जा रहा है। जो जिला पंचायत के आदेश की अवहेलना है।
विभागीय काम में गड़बड़ी के चलते हुआ निलंबन

दुर्गा साहू ने बताया कि निलंबन आदेश के अनुसार रोकड़ बही, बिल वाउचर, राशि आहरण का ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा अभिलेख पूर्ण कराने के तारतम्य में करारोपण अधिकारी ईश्वर लाल यादव व रामू ठाकुर जनपद पंचायत गुरुर द्वारा 17 नवंबर 2021 को प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार सीईओ ने 9 फरवरी 2022 को सचिव को निलंबित किए जाने की अनुशंसा की थी। जिसके फलस्वरूप 2 फरवरी को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ। जिसके बाद 4 मार्च को सचिव ने प्रत्युत्तर दिया, लेकिन समाधान कारक नहीं पाया गया। इस पर सचिव के कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायती सेवा आचरण नियम 1998 के नियम 3 के विपरीत पाया गया। जिसके कारण छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 के नियम 4 के तहत पुराणिक साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलम्बन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत गुरुर निर्धारित किया गया है।
इसके बाद भी वह जिला पंचायत के आदेश को ठेंगा दिखाकर पंचायत में कार्य कर रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *