अफगानिस्तान की सत्ता पर दोबारा कब्जा जमाने वाला तालिबान खुद को बदला दिखाने का प्रयास कर रहा है। दो दशक पहले अपनी सरकार के दौरान महिलाओं को घरों में कैद होकर रहने के लिए मजबूर करने वाले तालिबान ने उनको सरकार में शामिल होने का न्योता दिया है। इसके अलावा गनी की सरकार का समर्थन करने और दूसरे देशों के साथ काम करने वालों के साथ अपने विरोधियों को भी माफी देने का ऐलान किया है।
तालिबान के इस्लामिक अमीरात सांस्कृतिक आयोग के सदस्य इनामुल्ला सामनगनी ने महिलाओं को सरकार में शामिल होने और विरोधियों को माफी देने का ऐलान करते हुए सभी सरकारी कर्मचारियों से भी काम पर लौटने का आग्रह किया। सामनगनी ने कहा कि तालिबान से डरने की जरूरत नहीं है। सरकार चलाने में सभी लोग बेखौफ होकर सहयोग करें।
अफगानिस्तान में तालिबान ने 1996 से 2001 तक शासन किया था। उस दौरान महिलाओं को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उनके अकेले घर से बाहर निकलने पर पाबंदी थी। नौकरी करने पर रोक लगा दी गई थी। बिना पर्दे के घर से बाहर निकलने पर सजा दी जाती थी। लोगों को बीच सड़क पर सजाए मौत दी जाती थी।
महिलाओं की चिंताओं को दूर करते हुए सामनगनी ने कहा कि अफगानिस्तान में 40 साल के संकट के दौरान सबसे ज्यादा पीड़ित महिलाएं ही रही हैं। इस्लामिक अमीरात आफ अफगानिस्तान महिलाओं के लिए काम और पढ़ाई का बेहतर मुहैया कराने के लिए तैयार है। वह सांस्कृतिक मूल्यों और इस्लामिक कानून के मुताबिक सरकारी व्यवस्था में महिलाओं को स्थान देने के लिए भी तैयार है।
सामनगनी का यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि तालिबान के कब्जे के बाद काबुल में अफरा-तफरी मची है। लोग जल्द अफगानिस्तान छोड़ देना चाहते हैं। इसी के चलते सोमवार को काबुल हवाई अड्डे पर अराजकता की स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है, क्योंकि अभी पुरानी सरकार और तालिबान के बीच सत्ता के हस्तांतरण को लेकर बातचीत पूरी नहीं हुई है। सत्ता के हस्तांतरण की अभी घोषणा भी नहीं हुई है।
महिलाओं को तालिबान पर यकीन नहीं : तालिबान के आने के बाद महिलाओं में दहशत है। एक महिला पत्रकार ने अपना नाम गुप्त रखते हुए कहा कि वह अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपी हुई है। उसे अपने घर लौटने में डर लग रहा है, क्योंकि तालिबान के आतंकी पत्रकारों को ढूंढ रहे हैं। उसे या दूसरी महिलाओं को यकीन नहीं है कि तालिबान के काम करने का तरीका बदल गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...