Google Analytics Meta Pixel मां के उपचार के लिए शिक्षक को नहीं मिली चिकित्सा देयक राशि, हो गई मौत - Ekhabri.com

मां के उपचार के लिए शिक्षक को नहीं मिली चिकित्सा देयक राशि, हो गई मौत

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगरी की लापरवाही
रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन विकासखण्ड नगरी के शिक्षकों के कार्यों के प्रति ,लगातार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी और शिक्षा कार्यालय की लापरवाही उजागर हो रही है। ऐसा ही संवेदनहीनता का एक प्रकरण की शिकायत शिक्षक द्वारा तीन बार आवेदन देकर अधिकारियों और संगठन से की गई है। माध्यमिक शाला देवपुर में शिक्षक एल.बी. के पद पर कार्यरत भूषण नाग की माता जी का इलाज विगत साल भर से जारी था,जिनके द्वारा मार्च 2020 में अपनी मां का इलाज शासन द्वारा मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल से कराने के बाद चिकित्सा प्रतिपूर्ति का बिल जिला कार्यालय में प्रस्तुत किया गया,जिसका आबंटन देयक स्वीकृति जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी के आदेश क्रमांक/बजट/पु. आबंटन/ चि. दे.प्र./2021-22 , 6507 धमतरी दिनांक 06.08.2021 को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यलय नगरी को जारी किया गया था। इसमें तीन दिवस के भीतर कोषालय में बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिया गया था,किंतु उच्च कार्यालय के आदेश के अवहेलना कर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगरी द्वारा एक माह बाद 13.9.2021 को बिल प्रस्तुत किया गया, जिस बिल पर जिला कोषालय धमतरी द्वारा कार्योत्तर स्वीकृति का आपत्ति लगाकर देयक वापस किया गया। इस पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नगरी द्वारा आपत्ति निराकरण के बाद अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में बिल प्रस्तुत किया गया,जिस पर पुन:वर्तमान में हॉस्पिटल की मान्यता अवधि खत्म होने संबंधी आपत्ति लगाकर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगरी को देयक भेज दिया गया है, जबकि वर्तमान में भी हॉस्पिटल को शासन की मान्यता प्राप्त है। नियमानुसार समस्त आपत्तियां एक बार में ही उल्लेखित कर कोषालय द्वारा बिल वापस किया जाता है,किंतु इस प्रकरण में बार-बार अलग-अलग आपत्ति लगाकर बिना कोषालय अधिकारी के हस्ताक्षर से आपत्ति लगाकर परेशान किया जा रहा रहा है। इस प्रकार देयक बिल और शिक्षक को कोषालय धमतरी और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगरी का चक्कर लगवाने मजबूर किया जा रहा है। इसी बीच शिक्षक द्वारा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नगरी, जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी को लगातार 2 माह से तीन बार आवेदन के माध्यम से मां के बेहतर इलाज के लिए बिल की राशि भुगतान का निवेदन किया जा रहा था पर किसी भी अधिकारी द्वारा इस पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ ध्यान नहीं दिया गया। शिक्षक की मां के इलाज में लगभग 6-7 लाख रु खर्च होने के बाद दो लाख पच्यासी हजार रुपये के देयक भुगतान की समस्या के चलते दिनांक 14.10.2021 को निधन हो गया,जिस पर संगठन द्वारा कोषालय में भी बिल पर आपत्ति पर उचित कार्यवाही करने का निवेदन किया गया है।
चिकित्सा देयक हर बार आपत्ति के बाद लंबे समय के बाद ही निराकृत किया जाता
शिक्षक संगठन नगरी के इस प्रकार के चिकित्सा देयक हर बार आपत्ति के बाद लंबे समय के बाद ही निराकृत किया जाता है जो कि संदेह को उजागर करता है। पूर्व में भी पुष्पलता साहू शिक्षक एल .बी के चिकित्सा देयक पर भी इसी प्रकार कई महीनों के चक्कर लगावाने के बाद ही राशि का भुगतान किया गया है। प्रस्तुत देयक से पुष्टि की जा सकती है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन नगरी के शिक्षकों के साथ अन्याय पूर्वक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा उदासीनता के साथ कार्यवाही कर संगठन के शिक्षकों को प्रताड़ित किया जा रहा है,जिस पर संगठन द्वारा जल्द उग्र कदम उठाया जाएगा।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...