Google Analytics Meta Pixel दूरस्थ गांवों में पहुंचे शिक्षक, शिक्षा के उजाले से खिले चेहरे - Ekhabri.com

दूरस्थ गांवों में पहुंचे शिक्षक, शिक्षा के उजाले से खिले चेहरे

वनांचल के स्कूलों को युक्तियुक्तकरण से मिली संजीवनी, ग्रामीणों ने जताया आभार

 

रायपुर, 07 जून 2025:छत्तीसगढ़ सरकार की युक्तियुक्तकरण नीति का सकारात्मक असर अब वनांचल के दूरदराज गांवों में दिखने लगा है। वर्षों से शिक्षक विहीन स्कूलों में अब शिक्षा की रोशनी लौट आई है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान जैसे दुर्गम इलाकों में कई स्कूलों में शिक्षकों की नई पदस्थापना हुई है, जिससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार आया है और ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है।

 

हाईस्कूल बड़गांवखुर्द को मिले विषय विशेषज्ञ शिक्षक

 

गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के बड़गांवखुर्द हाईस्कूल में अब हिन्दी और गणित विषय के दो व्याख्याता नियुक्त किए गए हैं। पहले यह स्कूल केवल एक अतिथि शिक्षक के सहारे संचालित हो रहा था। अब विषय विशेषज्ञों के आने से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।

 

ढाब गांव को मिला सहायक शिक्षक

 

भरतपुर विकासखंड के ढाब गांव की प्राथमिक शाला में पहले केवल एक शिक्षक कार्यरत था। अब यहां एक और सहायक शिक्षक की नियुक्ति हुई है, जिससे शिक्षा का माहौल सुधरने की उम्मीद है। गांव के सरपंच और अभिभावकों ने इस फैसले का स्वागत किया।

 

खोखनिया गांव की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

 

खोखनिया गांव की प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में शिक्षक की भारी कमी थी। यहां कुल 87 छात्र दर्ज हैं। अब प्राथमिक शाला में एक और माध्यमिक शाला में दो शिक्षकों की पदस्थापना से बच्चों को लाभ मिलेगा।

 

देवशील गांव में शिक्षकों की नियुक्ति से लौटी आशा

 

देवशील गांव की प्राथमिक शाला में केवल एक शिक्षक था जबकि 57 बच्चे पढ़ते हैं। अब एक और शिक्षक की नियुक्ति से बच्चों को बेहतर पढ़ाई का अवसर मिलेगा।

Read Also  बड़ी खबर, कल से खुलेगी शराब दुकानें

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि “हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि शिक्षा की पहुंच अंतिम गांव तक हो। युक्तियुक्तकरण के माध्यम से हमने जरूरतमंद स्कूलों में शिक्षक भेजे हैं ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दुर्ग में सख्त पुलिस कार्रवाई, नंदिनी थाना प्रभारी निलंबित…लापरवाही पर गिरी गाज

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है।   गंभीर आरोपों के बाद लिया...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *