उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की सड़कों पर ई-रिक्शा का आतंक देखने को मिल रहा है। ई रिक्शा के कारण जगह-जगह जाम लग जाता है, क्योंकि ई रिक्शा चालक सड़कों पर कहीं भी अपने वाहन को खड़ा कर देते हैं और सवारी का इंतजार करते हैं। अब परिवहन विभाग ऐसे ई रिक्शा चालकों पर कार्रवाई करने जा रहा है जो शहर में जाम की स्थिति पैदा करते हैं।
परिवहन अधिकारी सुनील शर्मा की माने तो सरकार की योजना है कि ई रिक्शा को प्रमोट करना है। शहर में इन ई रिक्शा वालों के माध्यम से कोई भी जाम की स्थिति उत्पन्न न हो या फिर ऐसी जगह संचालित ना हो, जहां ट्रैफिक चलने में परेशानी आती हो। इसके लिए देहरादून शहर में पहल करते हुए ट्रैफिक पुलिस और परवर्तन टीम के द्वारा ऐसे वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि ई रिक्शा या ऑटो चालकों को भी प्रचार प्रसार के माध्यम से बताया जा रहा है कि यह सेवा सिर्फ डोर टू डोर पब्लिक को लाने के लिए है। वह उसको इसी जगह संचालित करें, जहां पब्लिक आसानी से आ जा सके। साथ ही विकास नगर हरिद्वार आदि शहरों में भी इसी तरीके से व्यवस्था बनाई जाएगी।










