Google Analytics Meta Pixel आतंकी घटना.बड़ा हादसा टल गया- कालिंदी ट्रेन को पलटाने की साजिश, ट्रैक पर सिलेंडर, बोतल में पेट्रोल रखा; 6 संदिग्ध उठाए गए - Ekhabri.com

आतंकी घटना.बड़ा हादसा टल गया- कालिंदी ट्रेन को पलटाने की साजिश, ट्रैक पर सिलेंडर, बोतल में पेट्रोल रखा; 6 संदिग्ध उठाए गए

कानपुर में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश हुई है। यहां रविवार देर शाम रेलवे ट्रैक पर कालिंदी एक्सप्रेस के सामने सिलेंडर रखा मिला। ट्रेन इतनी स्पीड में थी कि रोकते-रोकते सिलेंडर से जा टकराई। शुक्र था कि सिलेंडर फटा नहीं और टकराकर ट्रैक के किनारे गिर गया।कालिंदी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने तुरंत इसकी सूचना सीनियर अफसर को दी। रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर रखे होने का पता चलते ही हड़कंप मच गया। तुरंत RPF, GRP और रेलवे के सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे और जांच की।IB, STF और ATS भी जांच में जुट गई है। जांच में सिलेंडर के अलावा कांच की बोतल में पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ, माचिस और झोला मिला। झोले में बारूद जैसा कुछ भरा है। RPF ने कहा- आतंकी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। शिवराजपुर थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। छह संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस ने रडार पर इलाके के जमातियों को भी लिया है। जांच के लिए पुलिस कमिश्नर ने 6 टीमों का गठन किया है। डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह ने बताया-अनवरगंज-कासगंज रेलवे रूट पर कालिंदी के सामने सिलेंडर रखा मिला। इससे साफ है कि ट्रेन को पलटाने की साजिश रची गई थी। सिलेंडर फटने से बच गया और बड़ा हादसा टल गया। डीसीपी ने यह भी बताया कि जांच में इलाके के जमातियों को भी लिया गया है। आसपास आने वाली एक-एक जमात के बारे में खंगाला जा रहा है। कहां-कहां पर जमाती ठहरे हैं। कहां-कहां से जमातें आसपास के इलाको में आई हैं। बाहर से आने वाले जमातियों के ठहरने के केंद्रों की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Read Also  छत्तीसगढ़ में पीएम श्री योजना की शुरुआत : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया ये वादा, सीएम साय बोले- 33 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *