Google Analytics Meta Pixel 28 वर्ष पूर्व हत्या कर फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - Ekhabri.com

28 वर्ष पूर्व हत्या कर फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

1994 में हत्या कर फरार था आरोपी, भेष बदलकर पुलिस को देता रहा चकमा
गुरूर । सोरर थाना पुलिस ने 28 वर्ष पहले हत्या कर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भेष बदलकर पुलिस को चकमा देता था। घटना को अंजाम आरोपी ने 1994 में दिया था। सोरर पुलिस ने बताया कि 28 वर्ष पहले सोरर निवासी बलराम उर्फ बल्ला जोशी द्वारा गांव के ही चंद्रिका यादव की हत्या कर फारर होने के मामले में गुरूर पुलिस ने धारा-302 भादवि का मुकादमा दर्ज कर फरार आरोपी बलराम उर्फ बल्ला जोशी की लगातार पता तलाश कर रही थी। आरोपी द्वारा फारर होने की स्थिति में गुरूर पुलिस द्वारा धारा-299 के अन्तर्गत अंतिम प्रतिवेदन न्यायलय में पेश किया था, जिस पर न्यायालय द्वारा आरोपी बलराम उर्फ बल्ला जोशी के विरुद्ध बेमियादि वारंट वर्ष 2005 में जारी किया गया था, तब से अब तक फारर आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली की उक्त आरोपी लुक छिप कर खदान पारा नेवई बस्ती थाना नेवई जिला बस्ती में निवासरत है , जिसे नेवई के बस्ती खदान पारा में धर दबोचा गया। घटना के संदर्भ में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि वर्ष 1994 में माह जुलाई में दिन के समय करीबन 11 बजे चंद्रिका यादव, राजजीवन, मोहन, जगदीश उर्फ जंगलिया, बाबूलाल एवं आरोपी स्वयं सुखीत के घर पर ताश के पत्ते से चौरेल खेल रहे थे, ताश खेलते खेलते रात हो गई। फिर काट पत्ती का खेल शुरू हुआ। चंद्रिका यादव, आरोपी बल्ला एवं अन्य द्वारा अपने डबल पत्ता फेंकने से नाराज होकर उठकर बलराम उर्फ बल्ला द्वारा उठकर थप्पड़ मार दिया, उसके बाद चंद्रिका यादव द्वारा शराब का सेवन किया, सभी के घर जाने के बाद रात 10 बजे तक उनके बीच विवाद बढ़ता गया, चंद्रिका एवं बलराम के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया था कि चंद्रिका यादव का बलराम उर्फ बल्ला जोशी द्वारा गमछे से गले को कसकर उसकी हत्या कर दी गई एवं मोहन घर के सामने घुरवा में डाल दिया था। पुलिस से बचने के डर से फारर होकर बल्ला जोशी बैलाडीला दन्तेवाड़ा चला गया था, वहां पर एक ढाबा में रोजी मजदूरी कर स्वयं को छिपाकर नाम बदलकर रहने लगा। गांव में आरोपी की पत्नी निरा बाई अपने बच्चे के साथ में रह रही थी, जिसे डेढ़ साल बाद आकर गांव से ले जाकर बैलाडीला में रहने लगा। फिर वहां से सोमनी राजनांदगांव में आकर जहां तीन से चार वर्ष रहा, वहां से नेवई खदान पारा में आकर विगत 17 वर्षों से रह रहा था। जिसे सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय जेएमएफसी बालोद के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...