Google Analytics Meta Pixel एंबुलेंस घायलों को ले जा रही थी, कार ने सड़क पर खड़े 13 लोगों को रौंदा, पांच की मौत - Ekhabri.com

एंबुलेंस घायलों को ले जा रही थी, कार ने सड़क पर खड़े 13 लोगों को रौंदा, पांच की मौत

मुंबई। बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक तेज रफ्तार कार खड़ी एंबुलेंस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 5 लोगों की मौत हो गई और 8 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। घटना देर रात 3.30 बजे की है। दरअसल, इससे पहले यहां एक एक्सीडेंट हुआ था। एंबुलेंस इस हादसे में घायल लोगों को लेने आई थी। रोड के किनारे जब इन्हें बैठाया जा रहा था, तभी एक कार आई और इन्हें रौंदती चली गई। इसके बाद एंबुलेंस समेत 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उसमें देखा जा सकता है कि वहां पर खड़ी गाड़ियों के पास लोग खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी। पहला एक्सीडेंट रात 3 बजे हुआ। एक कार डिवाइडर से टकरा गई। एंबुलेंस मदद के लिए स्पॉट पर पहुंची। इनकी मदद के लिए दो कार और रुक गईं। इस वक्त 13 लोग वहां खड़े थे। तभी पीछे से आ रही कार ने इन्हें रौंद दिया। सी लिंक के एक एम्पॉलाई समेत 13 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया। बांद्रा वर्ली सी लिंक पर गाड़ियों की मिनिमम स्पीड 80 किमी प्रतिघंटे रहना अनिवार्य है। यही वजह है कि यहां चलने वाली ज्यादातर गाड़ियां 100 से ज्यादा की स्पीड में चलती हैं। जिस कार ने सबसे पहले टक्कर मारी उसकी रफ्तार तकरीबन 110-120 किलोमीटर प्रतिघंटे की बताई जा रही है। हालांकि, अभी पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पीएम मोदी ने दुख जताया
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। पीएमओ ने ट्वीट किया, ‘मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। जो लोग घायल हुए हैं वे शीघ्र स्वस्थ होंगे।’

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...