Google Analytics Meta Pixel Ekhabri विशेष: शिशु ज्यादा सुरक्षित कोविड पॉजिटिव गर्भवती मां के पेट में है: डॉ.रश्मि भुरे - Ekhabri.com

Ekhabri विशेष: शिशु ज्यादा सुरक्षित कोविड पॉजिटिव गर्भवती मां के पेट में है: डॉ.रश्मि भुरे


प्रसव के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन बेहद जरूरी


दुर्ग। यह कोई जरूरी नहीं कि कोविड पॉजिटिव गर्भवती के शिशु को भी कोविड होगा। खासकर जब तक वह पेट में है। उस दौरान वह कोरोना संक्रमण से ज्यादा सुरक्षित है। हां, प्रसव के बाद प्रोटोकाल का पालन नहीं करने पर कोविड होने की पूरी आशंका रहती है। यह कहना है स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की डॉक्टर और दुर्ग जिले में होम आईसोलेशन डिपार्टमेंट की मेडिकल इंचार्ज डॉ.रश्मि भुरे का।


डॉ. रश्मि भुरे ने बताया,“दुर्ग जिले में कोविड संक्रमण बहुत तेजी बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे समय में यदि आपके घर में गर्भवती है तो घबराने की जरूरत नहीं हैं। हम कोविड प्रोटोकाल का पालन करके गर्भवती महिला ही नहीं उसके होने वाले बच्चे को भी कोविड संक्रमण से बचा सकते हैं। इतना ही नहीं यदि गर्भवती महिला कोविड पॉजिटिव हैं या रह चुकी तो भी कोविड को लेकर कतई न घबराएं। कोविड जैसी संक्रामक बीमारी से बचने के लिए बस जागरूक, सचेत और सतर्क रहने की जरूरत है। हमेशा अपने चिकित्सक के संपर्क में रहें और उनके सुझाओं का पालन करें।“


डॉ. रश्मि भुरे ने स्पष्ट किया है कि गर्भवती माहिलाओं को अनावश्यक अस्पताल में न लाएं। कोशिश करें कि चिकित्सक से ऑनलाइन परामर्श लें। गर्भवती महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता अन्य के मुकाबले कम होती है। इसलिए गर्भवती महिलाएं अपने व बच्चे के भविष्य के लिए साफ-सफाई का खास ध्यान दें। कुछ भी छूने के बाद 40 सेकंड तक साबुन से हाथ धो लें और मास्क लगाए रखें। मौसमी फल, हरी सब्जियां, दूध आदि का नियमित सेवन करें। वैक्सीन से पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। संक्रमित होने के बाद भी आयरन फोलिक एसिड और कैल्सियम की टेबलेट आदि गर्भावस्था की दवाएं जरूर लेते रहें। गर्भवती महिला का वैक्सीन का डोज अगर बाकी है तो उसे जरूर लगवा लें।

Read Also  नए साल की शुरुआत में चरम पर होगी कोरोना की तीसरी लहर


कोविड पॉजिटिव होने पर भी स्तनपान जरूरी
यदि मां कोविड पॉजिटिव है या रह चुकी है तब भी उसको स्तनपान कराना है। बस साफ-सफाई का ध्यान देते हुए मास्क लगाकर ही स्तनपान कराना है। यह भी ध्यान रखें कि बच्चे के ऊपर किसी प्रकार की छींक या खांसी का ड्रॉपलेट न जाए। कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी को छिपाएं नहीं। होम आईसोलेशन की टीम को पूरी जानकारी दें।


संस्थागत प्रसव को लेकर करें प्रोत्साहित
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देश है कि संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करें। कोविड पॉजिटिव महिलाओं को प्रसव के लिए कोविड अस्पताल ले जाने के लिए राज्य शासन द्वारा निशुल्क व्यवस्था है। मितानिन और एएनएम इस कार्य में उनकी मदद करती हैं। कोविड पॉजिटिव गर्भवती के प्रसव के लिए जिला अस्पताल दुर्ग में विशेष सुविधा उपलब्ध है।


क्या करें
ऽ नियमित कोविड प्रोटोकाल अपनाएं
ऽ आंगन या छत पर अकेले रोज धूप लें
ऽ बाहर से आया समान सेनेटाइज करें
ऽ बाहर के सामानों को 3 दिन बाद ही उपयोग में लाएं
ऽ अतिआवश्यक स्थिति में ही घर से बाहर निकलें
ऽ नियमित जांच कराएं,संभव हो तो घर पर ही सेंपल दें
ऽ होम आईसोलेशन की टीम को पूरी जानकारी दें।


क्या न करें
ऽ बाजार का पका हुआ आहार न करें
ऽ नकारात्मक चर्चा में शामिल न हों
ऽ भीड़-भाड़ वाले जगहों में जाने से बचें
ऽ गर्भवती महिला को अनावश्यक रूप से अस्पताल न ले जाएं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *