आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में अब खेलों का हाल भी बेहाल है। पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने अपने ही बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। खिलाड़ियों ने पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) पर सरेआम ‘धोखाधड़ी’ करने का आरोप लगाया है। खिलाड़ियों का कहना है कि बोर्ड ने उन्हें जितने पैसे देने का वादा किया था, उससे काफी कम रकम दी गई है। इस ‘धोखे’ से नाराज खिलाड़ियों ने अगले साल फरवरी में होने वाले एफआईएच (FIH) प्रो लीग के दूसरे राउंड में खेलने से साफ इनकार कर दिया है।
विवाद की मुख्य वजह दैनिक भत्ता (Daily Allowance) है। टीम के एक सीनियर खिलाड़ी ने खुलासा किया कि पाकिस्तान हॉकी बोर्ड ने आश्वासन दिया था कि अर्जेंटीना में आयोजित प्रो लीग प्रतियोगिता के दौरान हर खिलाड़ी को प्रतिदिन 30,000 पाकिस्तानी रुपये (PKR) यानी करीब 9,625 भारतीय रुपये दिए जाएंगे। लेकिन जब भुगतान का समय आया, तो खिलाड़ियों के साथ खेल हो गया। पिछले हफ्ते जब खिलाड़ियों के खातों में पैसे आए, तो वे केवल 11,000 PKR (करीब 3,529 भारतीय रुपये) ही थे। खिलाड़ियों ने इसे अपने साथ बड़ा विश्वासघात बताया है।
हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) ने अपनी गलती मानने के बजाय हाथ खड़े कर दिए हैं। PHF के सचिव राणा मुजाहिद ने स्वीकार किया कि पॉलिसी के मुताबिक खिलाड़ियों को 30,000 रुपये ही मिलने चाहिए थे। लेकिन उन्होंने सफाई देते हुए कहा, “प्रो लीग प्रतियोगिता के दोनों चरणों का सारा खर्चा पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड (PSB) उठा रहा है, इसलिए फंड जारी करने में हमारा कोई नियंत्रण नहीं है और हम इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।”
पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन भी मैदान पर निराशाजनक रहा है। अर्जेंटीना दौरे पर टीम अपने चारों मैच हार गई थी। अब टीम को फरवरी में ऑस्ट्रेलिया में चार मैच खेलने हैं। लेकिन खिलाड़ियों की इस हड़ताल और बगावत ने पाकिस्तान की फजीहत करा दी है। अगर यह विवाद जल्द नहीं सुलझा, तो पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है और टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...