Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने अपने वादा निभाया: पंडरिया क्षेत्र के क्रांति जलाशय एवं सिंचाई विस्तार के लिए 43.81 करोड़ रूपए की लागत के कार्यो की रखी आधारशिला - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने अपने वादा निभाया: पंडरिया क्षेत्र के क्रांति जलाशय एवं सिंचाई विस्तार के लिए 43.81 करोड़ रूपए की लागत के कार्यो की रखी आधारशिला

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में की थी घोषणा
रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले में सिचाई परियोजनाओं एवं सिचाई क्षमता को बढ़ाने वाली अपनी दो महत्वपूर्ण घोषणाओं के अंतर्गत आज पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार हेतु क्रांति जलाशय एवं नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग और नवीन नहर विस्तारीकरण सहित समुचित सिंचाई विस्तार के कार्यों की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में क्रांति जलाशय और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के घटोला जलाशय की घोषणा की थी। इन दोनों परियोजनाओं को राज्य शासन से मंजूरी भी मिल गई है।
वन मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सिचाई क्षमता को बढ़ाने के लिए घटोला जलाशय और क्रांति जलाशय सहित विस्तारीकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल से विशेष आग्रह किया था। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर के विशेष प्रयास से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में घटोला जलाशय के लिए 12 करोड़ 61 हजार रूपए और जगमड़वा जलाशय निर्माण के लिए 69 करोड़ 76 लाख रूपए की मंजूरी शासन से मिल गई है।  उल्लेखनीय है कि क्रांति जलाशय के लिए राज्य शासन से 43 करोड 81 लाख 24 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इन कार्यों में पंडरिया विकासखण्ड के हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य, फीडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमॉडलिंग कार्य, क्रांति जलाशय तथा देवसरा के नहरों का रिमॉडलिंग लाईनिंग तथा नवीन नहर विस्तारीकरण का कार्य शामिल है। इस कार्य में 2 हजार 686 हेक्टर में सिंचाई क्षमता प्रस्तावित है। जिसमें आसपास के 17 गांव के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडरिया विधायक के आग्रह पर किसानों की बहुप्रतीक्षित सिंचाई जलक्रांति जलाशय सहित अन्य नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग और नवीन नहर विस्तारीकरण सहित समुचित सिंचाई विस्तार की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के दो माह में ही नहर संबंधित निर्माण कार्याे के लिए 43 करोड़ 81 लाख 24 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इसके तहत पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फीडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमॉडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लायनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य के लिए 43 करोड़ 81 लाख 24 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।
नहरों के रिमॉडलिंग कार्य, लायनिंग तथा नहर विस्तारीकरण से होगा किसानों को लाभ
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फीडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमॉडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लायनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य से आसपास के ग्रामीण और किसान लाभान्वित होंगे। कार्यों के बाद रूपांकित सिंचाई में 121 हेक्टेयर में 931.24 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति होगी। नवीन माइनर नहर निर्माण से 828 हेक्टयर एवं बचत जल से 137.13 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सहित कुल 2686.13 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जा सकेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *