रायपुर, 07 जनवरी 2026।मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में 8 जनवरी गुरुवार को दोपहर 12 बजे से जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।
जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान आम नागरिक अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को शीघ्र समाधान मिल सके।
राज्य सरकार का उद्देश्य जनदर्शन के माध्यम से शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाना है। इस पहल से नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे मंच उपलब्ध होगा।










