बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 में शनिवार को राजधानी वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले ढाका कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच महबूब अली जकी का निधन हो गया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। ढाका कैपिटल्स इस नए सीजन में अपना पहला मुकाबला खेलने जा रही थी, जिससे कुछ मिनट पहले जकी मैदान पर गिर गए। घटना के तुरंत बाद टीम स्टाफ और मेडिकल कर्मियों ने जकी को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया, जिसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से अल हरमैन अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस घटना की जानकारी देते हुए लिखा, “बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड गेम डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के विशेषज्ञ तेज गेंदबाजी कोच और बांग्लादेश प्रीमियर लीग में ढाका कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच महबूब अली जकी (59) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है। उनका निधन शनिवार, 27 दिसंबर 2025 को सिलहट में दोपहर करीब 1 बजे हुआ।”
बीसीबी ने लिखा, “तेज गेंदबाजी और बांग्लादेश क्रिकेट के विकास में महबूब अली जकी के समर्पण और अमूल्य योगदान को गहरे सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस क्षति के समय उनके परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों और पूरे क्रिकेट जगत के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। तेज गेंदबाजी और बांग्लादेश क्रिकेट के विकास में महबूब अली जकी के समर्पण और अमूल्य योगदान को गहरे सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस भारी क्षति के समय उनके परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों और पूरे क्रिकेट जगत के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।”
अधिकारियों ने बताया है कि घटना से पहले जकी ने किसी भी स्वास्थ्य संबंधी शिकायत नहीं की थी। पूर्व तेज गेंदबाज जकी ने नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप में कोमिला जिले का प्रतिनिधित्व किया था। वह ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग में भी खेले थे। उन्होंने अबाहानी और धनमंडी सहित प्रमुख क्लबों की ओर से खेला था। बतौर खिलाड़ी संन्यास के बाद अली ने कोच के तौर पर क्रिकेट के विकास में योगदान दिया। वह 2008 में बीसीबी में एक हाई परफॉर्मेंस कोच के रूप में शामिल हुए थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...