Google Analytics Meta Pixel इस प्रदेश का पूरा का पूरा अस्पताल हो गया गायब, दिया था 10 हजार वैक्सीन का ऑर्डर - Ekhabri.com

इस प्रदेश का पूरा का पूरा अस्पताल हो गया गायब, दिया था 10 हजार वैक्सीन का ऑर्डर

जबलपुर। धोखाधड़ी कर लोगों को लूट कर गायब होने की घटनाएं तो बहुत सुनी है। वहीं लोग अलग-अलग प्रकार से
ठगी करते हैं और गायब हो जाते हैं। पर कभी आपने ऐसा सुना है कि एक अस्पताल ही गायब हो जाए। वह भी वो अस्पताल जिसने कोरोना वैक्सीन के 10  हजार डोज के ऑर्डर दिए हों। जी हां ऐसा ही एक मामला जबलपुर से सामने आया है, जिसने स्वासथ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। जबलपुर का स्वास्थ्य महकमा पिछले कुछ दिनों से एक ऐसे अस्पताल की खोज में है, जिसने सीरम इंस्टीट्यूट में 10 हजार कोविशिल्ड का ऑर्डर दे रखा है. विभाग के अफसरों का दावा है कि जिस अस्पताल ने 10 हजार वैक्सीन का ऑर्डर दिया है वो अस्पताल जबलपुर में है ही नहीं। दरअसल 25 मई को सीरम इंस्टीट्यूट में मध्य प्रदेश के 6 निजी अस्पतालों ने कोविशील्ड का आर्डर दिया था. इसमें भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर के एक-एक हॉस्पिटल का नाम था और इंदौर के तीन अस्पताल थे। जबलपुर से मैक्स हेल्थ केयर नाम के एक अस्पताल ने सीरम इंस्टीट्यूट में 10 हजार कोविशील्ड का आर्डर दिया था. इतनी बड़ी संख्या में वैक्सीन का आर्डर मिलने के बाद अस्पताल की कोल्ड स्टोरेज क्षमता की जांच के लिए भोपाल हेडक्वार्टर से जबलपुर के स्वास्थ्य महकमे को अस्पताल के संबंध में जानकारी जुटाने का आदेश आया. आदेश के बाद जबलपुर के टीकाकरण अधिकारी मैक्स हेल्थ केयर अस्पताल की जानकारी जुटाने में लग गए, लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद इस नाम का जबलपुर में ना तो कोई हॉस्पिटल है और ना ही कोई क्लीनिक मिला।
गुमनाम अस्पताल की हकीकत पर कई सवाल हुए खड़े
अस्पताल ना मिलने के बाद टीकाकरण अधिकारी ने हॉस्पिटल ना होने की जानकारी भोपाल हेडक्वार्टर भेज दी. अब सवाल यह खड़ा होता हैं कि आखिरकार किसने इतनी बड़ी मात्रा में वैक्सीन का आर्डर दिया था और ऑडर देने वाले ने आखिरकार क्यों गलत पता दिया. हालांकि टीकाकरण अधिकारी के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट से वैक्सीन रवाना हुई या नहीं इस बात की जानकारी उनके पास नहीं है, लेकिन टीकाकरण अधिकारी का कहना है कि उनकी जानकारी के बिना शहर में कोई भी हॉस्पिटल वैक्सीन नहीं लगा सकता।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...