रायपुर, 23 जुलाई 2024 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार का विधानसभा में प्रथम अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित हो गया है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत 7 हजार 329 करोड़ रुपये के इस बजट में महतारी वंदन योजना, नियद नेल्लानार, पीएम जनमन योजना और खेल सुविधाओं के लिए प्रावधान शामिल हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना भी पुनः शुरू की जाएगी।
साय सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ विजन (अमृतकाल 2047) के दृष्टिगत अनुपूरक बजट पेश किया, जिसे विस्तृत चर्चा के बाद पारित किया गया। वर्ष 2024-25 के मुख्य बजट के साथ मिलाकर बजट का कुल आकार अब 1 लाख 54 हजार 775 करोड़ रुपये हो गया है।
वित्त मंत्री ने बताया कि महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए महतारी वंदन योजना में 4 हजार 900 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। बस्तर क्षेत्र में विकास के लिए नियद नेल्लानार योजना के तहत 5 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। खेल सुविधाओं के विकास हेतु 2 करोड़ का प्रावधान और नई प्राथमिक शालाओं के लिए 1 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
वित्त मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पिछड़ी जनजाति समूह के परिवारों और बसाहटों के विकास के लिए 20 करोड़ का प्रावधान है। ई-बस सेवा योजना के लिए 40 करोड़ का प्रावधान और इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए 20 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।
अनुपूरक बजट में 150 करोड़ का प्रावधान सड़कों के अनुरक्षण और 50 करोड़ का प्रावधान आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए रखा गया है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वन प्रबंधन समितियों के लिए 31 करोड़ का प्रावधान और बिगड़े वनों के सुधार हेतु 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है। राज्य की नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए 260 करोड़ का प्रावधान और साईंस सिटी की स्थापना के लिए 36 करोड़ 81 लाख का प्रावधान किया गया है।
वर्ष 2024-25 के प्रथम अनुपूरक बजट की चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई विधायकों ने अनुदान मांगों पर अपनी बात रखी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है। गंभीर आरोपों के बाद लिया...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...