Google Analytics Meta Pixel सिरपुर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बनाने पर सरकार की प्रतिबद्धता - Ekhabri.com

सिरपुर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बनाने पर सरकार की प्रतिबद्धता

रायपुर, 01 फरवरी 2026।छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह की अध्यक्षता खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने की

मुख्यमंत्री ने माघी पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महानदी के तट पर स्थित सिरपुर न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र सनातन, बौद्ध और जैन परंपराओं का संगम रहा है, जो इसे विशिष्ट बनाता है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिले में लगभग 200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई है। इन कार्यों से सड़क, पुल, पेयजल, पर्यटन और आधारभूत संरचनाओं के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार सिरपुर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत आधुनिक सड़कें, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, पर्यटक सुविधा केंद्र और टूरिस्ट कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि सिरपुर की ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस गौरवशाली विरासत से जुड़ सकें। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि मलेशिया, कोरिया और जापान से आए बौद्ध विचारकों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि सिरपुर की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सिरपुर को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।

Read Also  जनऔषधियों के दाम घटे, मरीजों को मिलेगा बड़ा फायदा  

 

क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरपुर बैराज की स्वीकृति शीघ्र दी जाएगी। साथ ही सिकसेर जलाशय से कोडार जलाशय में पानी लाने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है, जिससे किसानों को नियमित सिंचाई सुविधा मिलेगी।

 

इस अवसर पर खाद्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि सिरपुर महोत्सव अब जिले की विशिष्ट पहचान बन चुका है। इस आयोजन से पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है और स्थानीय युवाओं को रोजगार व प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और गरीब वर्ग के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

 

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि सिरपुर की भूमि धर्म, कला और ज्ञान का केंद्र रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से सड़क, बिजली, जल और पर्यटन सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, जिससे यह क्षेत्र तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।

 

कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, साजा विधायक ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष दिशा दीवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *