Google Analytics Meta Pixel तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव शुरू, 200 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा   - Ekhabri.com

तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव शुरू, 200 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा  

रायपुर, 01 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सिरपुर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके तहत आधुनिक सड़क, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, पर्यटक सुविधा केंद्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर का टूरिस्ट कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।

 

यह बात उन्होंने सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरपुर की ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस समृद्ध विरासत से जुड़ सकें। माघी पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि महानदी के तट पर स्थित गंधेश्वर महादेव के आशीर्वाद से यह क्षेत्र निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सिरपुर न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है।

 

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि जिले को लगभग 200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई है। इन कार्यों से सड़क, पुल, पेयजल, पर्यटन और अधोसंरचना के क्षेत्र में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि सिरपुर में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए इसे विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे देश-विदेश में सिरपुर की पहचान और सशक्त होगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मलेशिया, कोरिया और जापान से आए बौद्ध विचारकों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि सिरपुर वैश्विक सांस्कृतिक संवाद का केंद्र बन रहा है। यहां सनातन, बौद्ध और जैन संस्कृति का ऐतिहासिक संगम देखने को मिलता है। अंचल के विकास के लिए सिरपुर बैराज को शीघ्र स्वीकृति दी जाएगी। साथ ही सिकासेर जलाशय से कोडार जलाशय में पानी लाने की योजना पर तेजी से कार्य जारी है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए नियमित जल उपलब्ध होगा।

Read Also  धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने कमाए तीन लाख

 

खाद्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि सिरपुर महोत्सव जिले की विशिष्ट पहचान बन चुका है। इसके माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। यह मंच युवाओं और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।

 

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि सिरपुर की पावन भूमि पर इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महोत्सव का साक्षी बनना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में सड़क, बिजली, जल और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से यह क्षेत्र निरंतर प्रगति कर रहा है।

 

कार्यक्रम में बसना विधायक संपत अग्रवाल, साजा विधायक ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, राज्य बीज निगम अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष महासमुंद निखिल कांत साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष दिशा दीवान, नगर पंचायत अध्यक्ष बसना खुशबू अभिषेक अग्रवाल, कलेक्टर विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *