रायपुर, 1 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में आयोजित सतगुरु कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब और पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब को चादर एवं श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने संत समागम समारोह के लिए दी जाने वाली राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 75 लाख रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा का संत समागम हर वर्ष और अधिक भव्य होता जा रहा है, जो लोगों की बढ़ती आस्था को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन पर व्यापक प्रभाव है, इसी कारण यह प्रदेश शांति प्रिय माना जाता है। उन्होंने बताया कि वे बचपन से ही कबीरपंथ से परिचित रहे हैं और उनके गांव बगिया में भी कबीरपंथी परिवार निवास करते हैं। दामाखेड़ा को कबीर धर्मनगर के रूप में राजपत्र में प्रकाशित करने की अंतिम प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से आम लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है और छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद, जो लंबे समय से विकास में बाधा रहा है, अब निर्णायक चरण में है और 31 मार्च 2026 तक इसके समूल नाश का लक्ष्य तय किया गया है। सरकार अपने वादों को तय समय में पूरा कर रही है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब का चादर तिलक अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उन्होंने कहा कि कबीरपंथ समाज सेवा, वृक्षारोपण, नशामुक्ति और युवा उत्थान के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री कबीर आश्रम से जुड़े विकास कार्यों को लेकर सतत रूप से सक्रिय रहते हैं और उनके शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश देते हैं।
समारोह को खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल और भाटापारा विधायक इंद्र साव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब ने मुख्यमंत्री का कबीरपंथी समाज की ओर से स्वागत किया और संत समागम की राशि बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया।
समारोह में देश-विदेश से आए कबीरपंथी संत, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...