केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जब कपिल शर्मा के शो में पहुंची तो उनके एक ट्रेजेडी हो गई। मंत्री शो पर पहुंची तो वहां खडे गार्ड ने उन्हें पहचाना नहीं और स्मृति को अंदर जाने से रोक दिया। इससे वह नाराज हो गईं और बिना शूटिंग के लौट गईं। वे इस शो के जरिए अपनी किताब पर बात करने वाली थीं।
जब कपिल शर्मा और उनकी प्रोडक्शन की टीम को इस बात का पता लगा तो सेट पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद प्रोडक्शन टीम ने स्मृति ईरानी से संपर्क करने की काफी कोशिश की। अंतत: शूटिंग को कैंसिल करना पड़ा। उसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस वाले वहां पहुंचे और काफी देर तक कपिल शर्मा की प्रोडक्शन टीम से उनकी बातचीत हुई। प्रोडक्शन टीम ने सेट से जुड़े लोगों को घर जाने को कह दिया।
सूत्रों बताते हैं कि केंद्रीय मंत्री, ड्राइवर और दो लोगों की टीम के साथ शो की शूटिंग के लिए शाम को कपिल शर्मा के सेट पर पहुंची। एंट्रेंस गेट पर तैनाम सिक्योरिटी गार्ड उन्हें पहचान न सका। उसने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। हालांकि स्मृति ईरानी ने बताया कि उन्हें सेट पर एपिसोड की शूटिंग के लिए इनवाइट किया गया है, वह शो की स्पेशल गेस्ट हैं, लेकिन गार्ड ने कहा कि हमें कोई आदेश नहीं मिला है, सॉरी मैडम आप अंदर नहीं जा सकती। काफी देर तक स्मृति ईरानी और उनकी टीम गार्ड को समझाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन गार्ड नहीं माना। तभी जोमैटो का डिलीवरी बॉय आया, वो अंदर कलाकारों के लिए फूड पैकेट की डिलीवरी देने आया था, गार्ड ने उसे बगैर कुछ पूछे जाने दिया।
इस पर केंद्रीय मंत्री काफी नाराज हुईं। उन्होंने फोन भी लगाए प्रोडक्शन टीम और कपिल शर्मा को, लेकिन बात नहीं हो पाई और आखिर नाराज होकर स्मृति ईरानी वापस बगैर शूट किए लौट गईं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...