Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ बंद का दुर्ग जिले में वयापक असर देखने को मिला - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ बंद का दुर्ग जिले में वयापक असर देखने को मिला

दुर्ग। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा आहूत छत्तीसगढ़ बंद का आज दुर्ग में व्यापक असर देखने को मिला। दुर्ग पूरी तरह से बंद रहा। यहां तक कि किराना की दुकानें, चाय-पान ठेले आदि भी बंद रहे। बंद की वजह से होटलों में नाश्ता भी नहीं मिल पाया। नतीजतन लोगों को छोटी-छोटी जरूरतों के चलते भटकते देखा गया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल नामक व्यक्ति की गला काटकर नृशंस हत्या करने के विरोध में विहिप व बजरंग दल ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था। दोनों दलों के आह्वान को भाजपा ने अपना समर्थन दिया। आज सुबह से ही विहिप, बजरंग दल समेत भाजपा व उसके अनुशांगिक संगठनों द्वारा शहरभर में घूम-घूमकर प्रतिष्ठान, दुकानें व व्यवसाय बंद रखने की अपील की गई। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय प्रतिनिधि अमरचंद सुराना ने कहा कि उदयपुर में कन्हैया लाल के साथ जिस प्रकार क्रूरतापूर्वक हिंसा हुई है, इससे हिंदू समाज आक्रोशित व उद्वेलित है। उन्होंने कहा कि जेहादी मानसिकता वाले हत्यारों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी हत्या की धमकी दी। ऐसी घटनाओं से हिंदू समाज डरने वाला नहीं है। इधर, आज सुबह से ही भाजपा के कार्यकर्ता भी शहर में घूमकर बंद को अपना समर्थन देने की अपील करते नजर आए। जिला भाजपा के अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा अपनी टीम के साथ बंद का समर्थन जुटाने निकले। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितेश साहू की अगुवाई में युवाओं का दल जगह जगह प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील करता दिखा। जिला भाजपाध्यक्ष श्री वर्मा ने कल ही प्रदेशव्यापी बंद को अपना समर्थन दिया था और भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के साथ ही सभी 13 मंडलों से बंद को सफल बनाने की अपील की थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *