महागठबंधन 28 अक्टूबर को पटना में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना संयुक्त घोषणा पत्र जारी करेगा। महागठबंधन के चुनावी घोषणा पत्र में हर परिवार से एक को सरकारी नौकरी देने, महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपए देने का वादा, आरक्षण की सीमा बढ़ाने और जीविका दीदियों को दो हजार भत्ता और सामुदायिक समन्वयकों (CM) की सेवा स्थायी करने जैसे वादों को चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया जा सकता है।
पहले चरण के मतदान से पहले और उसके बाद दूसरे चरण की सीटों के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव संयुक्त रैलियों को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे भी छठ पूजा के बाद 28 अक्टूबर से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।
बता दें कि, बिहार में पहले चरण की 121 सीटों के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण की 122 सीटों के लिए 11 नवंबर 2025 मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। विधानसभा की कुल 243 सीटों में 38 SC और 2 ST के लिए आरक्षित हैं।









