चूरू से सांसद राहुल कस्वां ने बीजेपी को छोड़ कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया। भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए। वह 2 बार बीजेपी सांसद रहे हैं और उनके पिता रामसिंह कस्वां तीन बार बीजेपी सांसद रहे थे.
इससे पहले बीजेपी के 1 और सांसद ने पार्टी को अलविदा कह दिया था। हिसार लोकसभा सीट से सांसद बृजेंद्र सिंह के बाद चूरू से सांसद राहुल कस्वां ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है। भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया। राहुल कस्वां 2 बार बीजेपी सांसद रहे हैं और उनके पिता रामसिंह कस्वां 3 बार बीजेपी सांसद रहे थे।
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, इसमें कुछ मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए गए। जिन सांसदों के टिकट कटे, उनमें से अधिकांश ने पार्टी के फैसले को स्वीकार कर लिया, लेकिन राहुल कस्वां ने टिकट कटने पर बगावती तेवर अपना लिए। बता दें कि भाजपा ने चूरू लोकसभा सीट से दो बार के सांसद कस्वां की जगह पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया को टिकट दिया है।
चुरू के सांसद के कांग्रेस में शामिल होने पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने पर मैं राहुल कस्वां जी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। मुझे खुशी है कि सामंतवादी लोगों के खिलाफ लड़ने वाले राहुल कस्वां जी ने कांग्रेस ज्वाइन की है। अगर ऐसी विचारधारा के लोग कांग्रेस से जुड़ते गए तो BJP कहीं की नहीं रहेगी। BJP डराने-धमकाने जैसा काम हमेशा से करती आई है, लेकिन हमें राहुल कस्वां जी जैसे लोगों की जरूरत है।
कस्वां ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे चुरू का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया। कस्वां ने एक्स पर पोस्ट किया कि राजनीतिक कारणों से इसी क्षण मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और संसद सदस्य के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे 10 साल तक चूरू लोकसभा परिवार की सेवा करने का मौका दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
November 3, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में...
By User 6 /
November 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर...
By User 6 /
November 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का समापन हो गया। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित समापन एवं...
By User 6 /
November 2, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय हथकरघा परंपरा की समृद्ध विरासत और कारीगरों का हुनर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव मैदान में लगे हथकरघा वस्त्रों के स्टॉल पर देश के विभिन्न राज्यों...
By User 6 /
November 4, 2026 /
रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ को विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु...
By User 6 /
November 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में कृषि विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां हरियाली से सजे प्राकृतिक वातावरण के बीच खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और जैव विविधता...
By User 6 /
November 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने बाल चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अब तक 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा (सर्जरी) की जा...
By User 6 /
November 2, 2026 /
रायपुर: खमतराई इलाके में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। पता चला है कि इसकी सूचना मुखबिर से मिले इनपुट के बाद मिली थी, पुलिस ने ठिकाने पर दबिश दी।...
By User 6 /
November 4, 2026 /
रायपुर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों से उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने...