Google Analytics Meta Pixel देश की सुरक्षा में जान देने वाले शहीद गर्व और प्रेरणा देने वाले - Ekhabri.com

देश की सुरक्षा में जान देने वाले शहीद गर्व और प्रेरणा देने वाले

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा की केरा के शहीद प्रतीक आदित्य देश की सुरक्षा, भारत माता की सेवा के लिए शहीद हो गए। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। देश की सुरक्षा में लगे सभी सैनिकों का कार्य महत्वपूर्ण हैं। वे हमें सुरक्षा, शांतिमय जीवन व्यतित करने का अवसर देते हैं। वे आज जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम केरा में शहीद प्रतीक आदित्य की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। शहीद प्रतीक के पिता श्री भागीरथी और माता कविता के त्याग का जिक्र करते हुए डॉ. महंत ने उनका अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में लगे हर सैनिक हमारे जीवन, परिवार, सामाजिक व्यवस्था,समाज में अपनापन बना रहे और इसे संभालने का सपना देखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों का स्वागत करते हुए डॉक्टर महंत ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि प्रतीक केरा के रहने वाले थे उन्होंने कहा कि केरा तथा आसपास के क्षेत्र के ऐसे बहुत से जवान है जो भारत माता की सेवा के लिए आगे खड़े रहते हैं। हम सब उनकी जय-जयकार करते हैं।
प्रतीक केरा सहित छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व हैं: रामसुंदर दास
राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास ने कहा कि सच में दायित्वों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए वे केरा की मिट्टी में जन्मे, पड़े खेले और देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। प्रतीक आदित्य केरा सहित छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व हैं। कार्यक्रम में शहीद प्रतीक आदित्य के माता पिता का श्रीफल साल से सम्मान किया गया। इसी प्रकार इस कार्यक्रम में उपस्थित आसपास के गांवों के सभी सैनिकों का सम्मान किया गया। इसके पूर्व डा महंत ने शहीद प्रतीक आदित्य की मूर्ति और उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका नमन किया। इस अवसर पर नगर पालिका जांजगीर नैला के अध्यक्ष श्री भगवानदास गढ़ेवाल, दिनेश शर्मा, कांति कुमार, इंजीनियर रवि पांडे, खरौद नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत केरा, सर्वश्री दिनेश शर्मा, कमलेश सिंह, मुकेश शुक्ला, प्रताप सिंह, जवाहर लाल यादव,पूर्व सैनिक अध्यक्ष ज्योति किशन, विवेक सिसोदिया, प्रिंस शर्मा, देवेश सिंह, उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *