Google Analytics Meta Pixel फेडरल रिजर्व के फैसले से तय होगी शेयर बाजार की चाल - Ekhabri.com

फेडरल रिजर्व के फैसले से तय होगी शेयर बाजार की चाल

इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से तय होगी। विश्लेषकों के मुताबिक शेयर बाजार में विदेशी पूंजी की आवक और कच्चे तेल के रुझान से भी शेयर सूचकांक प्रभावित होंगे। स्वास्तिक इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के रिसर्च हेड संतोष मीणा ने कहा, “”अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़े के बाद वैश्विक बाजार घबराए हुए दिख रहे हैं, इस वजह से डालर सूचकांक 110 के आसपास पहुंच गया है।”” कारोबारियों की नजर अब अमेरिकी संघीय मुक्त बाजार समिति (खह्ररूष्ट) की आगामी बैठक के नतीजे पर है। पिछले हफ्ते सेंसेक्स 952.35 अंक यानी 1.59 प्रतिशत टूटा, जबकि निफ्टी में 302.50 अंक यानी 1.69 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,093.22 अंक या 1.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,840.79 पर बंद हुआ था।

 

मीणा ने कहा कि बैंक आफ इंग्लैंड भी ब्याज दर पर फैसले की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि संस्थागत निवेशक अहम भूमिका निभाएंगे, क्योंकि विदेशी निवेशक भारतीय इक्विटी बाजार में विक्रेता बन गए हैं। रेलिगेयर ब्रोकिग लिमिटेड के रिसर्च वाइस प्रेसिडेंट अजीत मिश्रा ने कहा, “किसी भी प्रमुख घरेलू आंकड़ें और घटनाओं के अभाव में, प्रतिभागियों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर होगी। इसके अलावा, विदेशी आवक पर भी उनकी नजर रहेगी।”” जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि मजबूत व्यापक आर्थिक आंकड़ों के बावजूद घरेलू बाजार में बांड यील्ड और डालर सूचकांक की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण शेयर बाजारों में गिरावट हुई।

 

विदेशी निवेशकों ने सितंबर में अब तक शेयर बाजार में 12 हजार करोड़ का निवेश किया
विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय इक्विटी बाजार में 12,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। निवेशक इस उम्मीद में बाजार में पैसा लगा रहे हैं कि मुद्रास्फीति में नरमी आने के बाद अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व सहित दूसरे देशों के केंद्रीय बैंक नीतिगत दरों में बढ़ोतरी की गति धीमी कर सकते हैं। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआइ) ने अगस्त में 51,200 करोड़ रुपये और जुलाई में लगभग 5,000 करोड़ रुपये का शुद्ध् निवेश किया था। नौ महीने बाद इस साल जुलाई में पहली बार एफपीआइ ने बाजार में पैसे लगाए थे। इससे पहले वह पिछले साल अक्टूबर से लगातार बिकवाल बने थे।

 

अक्टूबर 2021 से जून 2022 के बीच एफपीआइ ने इक्विटी बाजार में 2.46 लाख करोड़ रुपये की भारी बिकवाली की थी। कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड (रिटेल) श्रीकांत चौहान ने कहा कि मौद्रिक सख्ती, बढ़ती मुद्रास्फीति, भू-राजनीतिक चिताओं आदि को ध्यान में रखें तो एफपीआइ का व्यवहार अस्थिर रहने की उम्मीद है। मार्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा,”विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी में निवेश करना जारी रखा है, क्योंकि दुनियाभर के केंद्रीय बैंक नीतिगत दरों में बढ़ोतरी की रफ्तार कम कर सकते हैं।

 

10 मूल्यवान कंपनियों में से छह का मार्केट कैप दो लाख करोड़ घटा
पिछले सप्ताह शेयर बाजार की 10 मूल्यवान कंपनियों में से छह का मार्केट कैप दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कम हो गया। सबसे ज्यादा नुकसान सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस और इन्फोसिस को हुआ। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और हिदुस्तान यूनीलीवर की भी बाजार हैसियत कम हुई है। आइसीआइसीआइ बैंक, एसबीआइ, अदाणी ट्रांसमिशन और बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आइटी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस का मार्केट कैप 76,346.11 करोड़ कम होकर 11,00,880.49 करोड़ हो गया। वहीं इन्फोसिस का मार्केट कैप 55,831.53 करोड़ कम होकर 5,80,312.32 करोड़ हो गई है। बाजार की सबसे मूल्यवान कंपनी की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज नंबर एक पर कायम है ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...