Google Analytics Meta Pixel कौशल विकास का नया मंत्र- पढ़ाई भी-कमाई भी - Ekhabri.com

कौशल विकास का नया मंत्र- पढ़ाई भी-कमाई भी

देशभर के बेरोजगार युवाओं के कौशल विकास का काम अब नए मंत्र से होगा। यह नया मंत्र है-पढ़ाई भी-कमाई भी। इसी सत्र से 5000  शिक्षण और  प्रशिक्षण संस्थाओं में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षा और कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इसके तहत पढ़ाई कर रहे छात्रों के साथ-साथ पढ़ाई छोड़ चुके युवाओं को भी कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वह विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित कौशलाचार्य पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नई शिक्षा नीति में छात्रों के कौशल विकास पर विशेष जोर दिया है। इसके तहत अगले 25 सालों में ऐसी क्षमता का विकास करना है, जिससे 50 फीसद छात्र को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा सके।
स्कूलों-कालेजों में पढ़ाये जाने वाले हर विषय को समाज में कार्यकारी रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार ने पूरे देश में शिक्षण संस्थानों में कौशल विकास का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला किया है। इन शिक्षण संस्थाओं में स्कूल, प्रशिक्षण संस्थान और उच्च शिक्षण संस्थान शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इसी शैक्षिक सत्र के दौरान 22 मार्च 2022 से पहले इसे शुरू कर दिया जाएगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने प्रशिक्षण का पाठ्यक्रम तैयार करते समय स्थानीय के साथ-साथ वैश्विक जरूरतों को भी ध्यान में रखने को कहा है। कोरोना के बाद बदली हुई वैश्विक परिस्थितियों में पूरी दुनिया में नए प्रशिक्षित कामगारों की जरूरत बढ़ गई है। प्रशिक्षित भारतीय युवा इस जरूरत को आसानी से पूरा कर सकते हैं। इसके साथ ही जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करने में यह ध्यान रखना जरूरी है कि उस जिले में किस तरह के प्रशिक्षित कामगारों की जरूरत है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

स्कूलों में शिक्षा संग संस्कार, वैदिक मंत्रों की वापसी से नई पहल

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की पहल के तहत राज्य सरकार अब स्कूलों में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को पुनः स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी क्रम में...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

RTO अधिकारियों पर सख्ती, मुख्यालय में रहना अनिवार्य, वसूली अभियान तेज

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।परिवहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश ने विभागीय कामकाज को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में RTO/DTO प्रवर्तन अमला, बस संचालक संघ और वाहन डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...