उत्तराखंड के देहरादून के क्लेमेनटाउन इलाके में संचालित वाक एंड विन सोवर लिविंग होम एंड काउंसिलिग सेंटर में संचालक ने नशा छोड़ने के लिए यहां आई एक युवती से दुष्कर्म कर डाला। संचालक और उसके साथी तीन अन्य युवतियों से भी छेड़छाड़ करते थे। पांच अगस्त को सेंटर से भागी चार युवतियों का पुलिस से सामना हुआ तो उन्होंने आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने देवप्रयाग, पौड़ी निवासी सेंटर संचालक विद्यादत्त रतूड़ी और उसकी साझीदार अलीगढ़ उप्र निवासी विभा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर विभा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, संचालक फरार है। इसके बाद पुलिस ने सेंटर की ऊपरी मंजिल को सील कर दिया है। इसकी निचली मंजिल पर नशा छुड़वाने के लिए आए युवक रह रहे हैं।
क्लेमेनटाउन थाने के एसओ धर्मेंद्र रौतेला के मुताबिक सेंटर संचालक की करतूत से परेशान होकर चारों युवतियां गत पांच अगस्त को सेंटर से भाग गई। इनमें से तीन देहरादून और एक रुड़की की है। रुड़की निवासी युवती के अजबपुर क्षेत्र में रिश्तेदार रहते हैं, वह अपने रिश्तेदारों के घर चली गई। जबकि अन्य युवतियां अपने रिश्तेदार के साथ त्यागी रोड स्थित एक होटल में चली गईं।
पुलिस युवतियों तक पहुंची और पूछताछ की तो उन्होंने सेंटर संचालक की करतूत बताई। इनमें से एक युवती ने बताया कि संचालक विद्यादत्त ने नशीला पदार्थ मुहैया कराने का लालच देकर चार बार उसके साथ दुष्कर्म किया। अन्य युवतियों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि वह अपनी अस्मत बचाने के लिए सेंटर से भागीं।
पीड़ित युवती के अनुसार, एक दिन जब उसने दुष्कर्म की शिकायत संचालक की साझीदार विभा सिंह से की तो उसने उसे बुरी तरह पीटा। पिटाई की शिकायत अन्य युवतियों ने भी की। उन्होंने पुलिस को शरीर पर पिटाई के निशान भी दिखाए। पुलिस टीम सेंटर पहुंची तो संचालक फरार हो गया था। उसकी साझीदार विभा सिंह फरार होने की फिराक में थी, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...
By User 6 /
July 27, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...
By User 6 /
July 28, 2026 /
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 27, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...
By User 6 /
July 27, 2026 /
आने वाले दिनों में मंगल गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है। मंगल 2 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 18 सितंबर तक इसी राशि में गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी...