प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पॉडकास्ट को लेकर निखिल कामथ चर्चा में बने हुए हैं। कामथ ऑनलाइन ब्रोकिंग फर्म जीरोधा के सह-संस्थापक हैं और फोर्ब्स की 2024 की वर्ल्ड बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक, उनकी संपत्ति करीब 3.1 अरब डॉलर (28 हजार करोड़ रुपये) है।
निखिल कामथ ने अपने करियर की शुरुआत एक कॉल सेंटर जॉब से की थी। इसके साथ ही उन्होंने साइड बिजनेस के तौर पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना शुरू कर दिया था। इसके बाद 2006 में कामथ सब-ब्रोकर बन गए थे। फिर उन्होंने अपने भाई नितिन कामथ के साथ मिलकर डिस्काउंट ब्रोकिंग फर्म जीरोधा की शुरुआत की थी। जीरोधा के साथ कामथ ने डिस्काउंट ब्रोकरेज मॉडल पेश करके भारत के ब्रोकरेज बाजार में हलचल मचा दी। इस मॉडल के तहत निवेशकों और ट्रेडर्स को पारंपरिक ब्रोकर्स के मुकाबले कम ब्रोकरेज देनी पड़ती थी। बेंगलुरु स्थित जीरोधा के करीब 10 मिलियन से अधिक ग्राहक हैं, जो इसे देश की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्मों में से एक बनाता है।
मार्च 2023 में कामथ ने ‘डब्लूटीएफ इज विथ निखिल कामथ’ और बाद में ‘पीपुल बाय डब्ल्यूटीएफ’ नाम के शीर्षक से पॉडकास्ट होस्ट करना शुरू किया। अब तक उन्होंने स्टार्टअप, रिटेल, ई-कॉमर्स और फिनटेक सेक्टरों के दिग्गजों के साथ 26 वीडियो बनाए हैं। इसमें किरण मजूमदार शॉ, रितेश अग्रवाल, रोनी स्क्रूवाला और सुनील शेट्टी आदि के नाम शामिल हैं। उनका लेटेस्ट एपिसोड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। इस एपिसोड के दो-मिनट के ट्रेलर वीडियो में कामथ कह रहे हैं कि मैं यहां आपके सामने बैठकर बात कर रहा हूं और नर्वस महसूस कर रहा हूं। यह मेरे लिए एक कठिन बातचीत है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि आप सभी इसका उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमें आपके लिए इसे बनाने में आया।” इससे पहले कामथ ने कहा था कि उन्होंने पॉडकास्ट बनाना इसलिए शुरू किया क्योंकि इससे उन्हें उन उद्योगों के बारे में जानकारी मिलती है, जिनमें वे निवेश करना चाहते हैं। जून 2023 में उन्होंने ‘द गिविंग प्लेज’ पर हस्ताक्षर करके अपनी संपत्ति का 50 प्रतिशत जलवायु परिवर्तन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे परोपकारी कार्यों के लिए दान करने का वायदा किया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 24, 2026 /
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...