धान खरीदी के मुद्दे पर केंद्रीय खाद्य मंत्री से मुलाकात का समय नहीं मिला, भड़के मुख्यमंत्री बघेल
छत्तीसगढ़ की अनदेखी पर भड़के सीएम:भूपेश बघेल बोले- केंद्रीय मंत्रियों का घमंड सातवें आसमान पर, मतलब अब ये लोग जाने वाले हैं
रायपुर। धान खरीदी के मुद्दे पर केंद्रीय खाद्य मंत्री से मुलाकात का समय नहीं मिलने को लेकर सूबे की राजनीति गरमा रही है। मुख्यमत्री भूपेश बघेल इस अनदेखी पर भड़के हुए हैं। मंगलवार को उन्होंने कहा, केंद्रीय मंत्रियों का घमंड सातवें आसमान पर है। इसका मतलब है कि ये लोग अब जाने वाले हैं। रायपुर हवाई अड्डे पर प्रेस से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, प्रजातंत्र में अलग-अलग दल की सरकारें रही हैं। राज्य के मंत्रियों से मिलना, मुख्यमंत्री से बात करना सामान्य परंपरा है। राज्य के मंत्रियों को मिलने का समय न देना ऐसा है कि उनके जाने के दिन आ गए हैं। अगर आपको राज्य के मंत्रियों से भी मिलने का समय नहीं है तो आपका घमंड सातवें आसमान पर है। जनता इसे देख रही है।हिमाचल, हरियाणा और कर्नाटक की जनता ने सबक सिखाया है। तीन चुनावों में ये हारे हैं तो पेट्रोल-डीजल की कीमत 5 रुपए कम हुई है। पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। अगर इसमें निपटे तो समझ लीजिए कि पेट्रोल और डीजल के दाम 2014 से पहले की स्थिति में आ जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिन के प्रवास पर उत्तरप्रदेश के बांदा गए हैं। वे वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 23 नवंबर को प्रस्तावित प्रतिज्ञा यात्रा की तैयारियों का जायजा लेंगे।
इस्पात मंत्री नहीं उठा रहे हैं फोन
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों से 2020 में वेतन समझौता हुआ था। उम्मीद थी कि दिवाली तक उसका फायदा मिल जाएगा। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। वे खुद तीन-चार बार केंद्रीय इस्पात मंत्री को फोन कर चुके। वे फोन भी नहीं उठा रहे। कॉल बैक भी नहीं कर रहे।
इतिहास पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया
मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर इतिहास पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, इनका इतिहास का ज्ञान कितना है, इससे समझा जा सकता है कि प्रधानमंत्री जी बिहार जाते हैं और तक्षशिला को बिहार में बता देते हैं। जबकि वह पाकिस्तान में चला गया है। वे गोरखपुर जाते हैं तो कहते हैं कि गुरु गोरखनाथ जी और कबीरदास जी सत्संग किया करते थे। वे ऐसी बात करके केवल लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, इतिहास में जो कुछ हुआ उससे सीखा जाना चाहिए। उससे आगे बढ़ना चाहिए। अगर हम इतिहास में जीएंगे तो वर्तमान को खो देंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...